निगम ने दिए 25-25 ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर
शासन की ओर से गाजियाबाद के निकायों को 520 ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर स्वास्थ्य विभाग को देने का लक्ष्य दिया गया था।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 08:35 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 08:35 PM (IST)
जासं, गाजियाबाद : पार्षदों के बाद नगर निगम ने अब स्वास्थ्य विभाग को भी ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर दिए हैं। निगम की ओर से रविवार को 25-25 ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं।
नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने बताया कि पूर्व में निगम के सभी 110 पार्षदों को एक-एक ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर दिया गया था। हर पार्षद अपने-अपने वार्ड की निगरानी समिति के अध्यक्ष हैं। शासन की ओर से गाजियाबाद के निकायों को 520 ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर स्वास्थ्य विभाग को देने का लक्ष्य दिया गया था। इनमें से 225 नगर निगम की ओर से दिए जाने थे। नगर आयुक्त ने बताया कि अगले दो दिन में 200 ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर और स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द कर दिए जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें