विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में 4 साल से बंद पड़ा एस्केलेटर जल्द होगा चालू, पैदल यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Published: Mon, 02 Nov 2026 07:13 AM (IST)

गाजियाबाद के मोहननगर तिराहे पर चार साल से बंद एस्केलेटर जल्द ही फिर से चालू होगा। जीडीए इसकी मरम्मत कर ...और पढ़ें

एस्केलेटर चार साल बाद फिर से शुरू होगा। AI जनरेटेड इमेज

एस्केलेटर चार साल बाद फिर से शुरू होगा। AI जनरेटेड इमेज

जितेंद्र सिंह, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में मोहननगर तिराहे पर बना एस्केलेटर चार साल बाद फिर से शुरू होगा। इसको लेकर जीडीए और नगर निगम के बीच बातचीत हो गई है।

निगम ने जीडीए से एस्केलेटर की मरम्मत कराने और चालू हालत में देने की शर्त दी है। इसके अलावा संचालन संबंधी अन्य शर्ताें पर निगम के अधिकारी योजना तैयार कर रहे हैं, जिस पर जीडीए अधिकारियों से जल्द ही वार्ता की जाएगी।

जीडीए अधिकारियों का दावा है कि एस्केलेटर के संचालन और रखरखाव के लिए शनिवार को इसे नगर निगम को हस्तांतरित कर दिया है। इसकी मरम्मत, साफ-सफाई और पेंट का काम पूरा कराने के बाद इसे औपचारिक रूप से नगर निगम के हवाले कर दिया जाएगा।

कई जगह से टूटा हुआ

जीडीए ने साल 2022 में एस्केलेटर को शुरू कराया था। इस पर करीब तीन करोड़ खर्च हुए थे। लगाने के करीब दो महीने में ही यह खराब हो गया। इसके पीछे रखरखाव ठीक से न होना भी कारण रहा। फिलहाल यह बदहाल है और कई जगह से टूटा हुआ है। व्यस्त तिराहे पर रास्ता पार करने में लोगों को जोखिम ही उठाना पड़ रहा है।

नगर निगम निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि जन सरोकार का काम नगर निगम करेगा। संचालन पर होने वाले व्यय के लिए आगे वार्ता होनी है। जल्द ही इस पर निर्णय लेकर संचालन कराया जाएगा।

जीडीए को हो रहा था नुकसान

चार साल से एस्केलेटर खराब है। इस पर करीब 60 किलोवाट का बिजली का कनेक्शन लिया गया था। व्यवसायिक कनेक्शन होने के कारण सालाना करीब लाखों रुपये जीडीए की ओर से चुकाने पड़ रहे थे। इससे बिना चले भी जीडीए को नुकसान हो रहा था।

राहगीरों की परेशानी होगी दूर

कौशांबी, वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम से, यूपी बार्डर से गाजियाबाद जाने वाले और शहर से यूपी बार्डर, वसुंधरा, वैशाली, वसुंधरा और वैशाली जाने वाले लोग मोहननगर तिराहे से गुजरते हैं। रोजाना करीब 35 हजार लोग गुजरते हैं।

एस्केलेटर खराब होने के कारण लोगों को सीढ़ियों से ही जाना पड़ता है। सामान लेकर सीढियां चढ़ने में लोगों को परेशानी होती है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, दिव्यांग और मरीजों को होती है। एस्केलेटर चालू होने के बाद लोगों की समस्या दूर होगी।

मोहननगर तिराहे पर एफओबी पर लगा एस्केलेटर का हस्तांतरण नगर निगम को किया जा रहा है। जीडीए इसका मेंटेनेंस कराकर नगर निगम को देगा। इसके बाद इसका संचालन और रखरखाव नगर निगम करेगा। - नंद किशोर कलाल, उपाध्यक्ष जीडीए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।