गाजियाबाद के मोदीनगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबकर एक की मौत और कई घायल
गाजियाबाद के मोदीनगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो ...और पढ़ें
-1794028602815_m.webp)
मोदीनगर के एक गांव में लिंटर गिरा। जागरण
HighLights
मोदीनगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा।
हादसे में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल हुए।
पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ बचाव कार्य में।
जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में मोदीनगर के सीकरी खुर्द गांव में निर्माणाधीन लिंटर गिर गया। हादसे में छोटू निवासी फरीदनगर की मौत हो गई है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
सीकरी-कलछीना मार्ग पर निजामपुर गांव में सत्ते गुर्जर मकान में लिंटर बनवा रहे थे। सट्रिंग लग चुकी थी। आज सुबह लिंटर डाला जाना था। सट्रिंग में कुछ जगह पर मलबा डाला गया था। इसी बीच सट्रिंग टूट गई। मलबे के नीचे कामगार दब गए।
राहत-बचाव कार्य जारी
उधर, घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। राहत-बचाव कार्य के दौरान पांच घायलों को निकाला जा चुका है, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
NDRF की टीम भी पहुंची
बता दें कि पुलिस और फायर टीम द्वारा राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। अभी तक पांच लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

खबर को अपडेट किया जा रहा है-