विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संचार मंत्रालय के अधिकारी से मोबाइल लूटा

By JagranEdited By:
Published: Fri, 08 Jun 2018 07:41 PM (IST)

थाना इंदिरापुरम के वसुंधरा सेक्टर पांच में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने संचार मंत्रालय के अधिकारी से मोबाइल लूट लिया। उन्होंने ...और पढ़ें

संचार मंत्रालय के अधिकारी से मोबाइल लूटा
संचार मंत्रालय के अधिकारी से मोबाइल लूटा

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : वसुंधरा सेक्टर-5 में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने संचार मंत्रालय के अधिकारी से मोबाइल लूट लिया। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोबाइल में मंत्रालय से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज व अन्य डाटा था। पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा रखा है।

वसुंधरा सेक्टर-5 स्थित ओलिव काउंटी सोसायटी निवासी अजय सिंघल संचार मंत्रालय में अधिकारी हैं। बृहस्पतिवार शाम को वह अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इस बीच उनके मोबाइल पर कॉल आ गई और वह बात करने लगे। पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इंदिरापुरम थाना प्रभारी सचिन मलिक का कहना है कि बदमाशों का सुराग लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।