मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र की बृजविहार कॉलोनी में देर रात कुछ चोरों ने मकान का
संवाद सहयोगी, मुरादनगर
थाना क्षेत्र की बृजविहार कॉलोनी में देर रात कुछ चोरों ने मकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी समेत लाखों कीमत के गहने व अन्य सामान चुरा लिया। पीड़ित गृहस्वामी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर की बृजविहार कॉलोनी में सुनील कुमार परिवार के साथ रहते हैं। सुनील कुमार नोएडा स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। रविवार को सुनील अपने परिवार के साथ सहारनपुर स्थित अपने घर में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात को चोर ताला तोड़कर उनके घर में घुस गए और अलमारी में रखी 20 हजार की नकदी, करीब डेढ़ लाख के गहने, एलईडी टीवी, लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामना चुराकर ले गए। सोमवार सुबह वापस आने पर सुनील कुमार को चोरी के बारे में पता चला।