Move to Jagran APP

रंगोली से दिया नारी शक्ति का संदेश, महिलाओं को किया जागरूक

जागरण संवाददाता गाजियाबाद मिशन शक्ति के तहत सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ने प

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 07:05 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 07:05 PM (IST)
रंगोली से दिया नारी शक्ति का संदेश, महिलाओं को किया जागरूक
रंगोली से दिया नारी शक्ति का संदेश, महिलाओं को किया जागरूक

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: मिशन शक्ति के तहत सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ने पुलिस, प्रशासनिक, जीडीए, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में बैठक की। जिसमें उन्होंने महिलाओं, युवतियों और बच्चियों को जागरूक करने के लिए विभागवार कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय के पास और विकास भवन में रंगोली बनाकर नारी शक्ति का संदेश भी दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मदद से महिलाओं को जागरूक किया गया।

loksabha election banner

सोमवार को डासना, मुरादनगर, मोदीनगर, लोनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को जरूरी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। शासन द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं और उनकी मदद के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया गया। मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर महिलाओं से अपील की कि वे अपनी परेशानी को छिपाएं नहीं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दें। जिससे की समय पर उनकी मदद की जा सके। शहर में भी सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया गया।

छात्राओं को सिखाया जाएगा आत्मरक्षा का गुर: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाएं जाएंगे। मंगलवार को विजयनगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों को जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.