शराबी पति ने महिला को गला दबाया
संवाद सहयोगी, मोदीनगर : शहर की गुरु नानकपुरा कॉलोनी में एक महिला को शुक्रवार देर रात पति के शराब
संवाद सहयोगी, मोदीनगर :
शहर की गुरु नानकपुरा कॉलोनी में एक महिला को शुक्रवार देर रात पति के शराब पीने का विरोध करना महंगा पड़ गया। इससे नाराज पति ने महिला को पीटा और उसका बिजली के तार से गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
गुरुनानकपुरा कॉलोनी में एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है। उसका पति शराबी है और कुछ काम भी नहीं करता है। शुक्रवार रात पति शराब पीकर घर आया तो महिला ने विरोध किया। इस बात से नाराज पति ने महिला की जमकर पिटाई कर उसे घायल कर दिया। साथ ही पति ने बिजली के तार से गला दबाकर उसे जान से मारने का भी प्रयास किया। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे महिला के जेठ ने किसी तरह महिला को पति के चंगुल से बचाया। पीड़ित महिला ने शनिवार को थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत की है।