बाजार की साप्ताहिक बंदी का दिन बदलने की मांग
नगर निगम क्षेत्र में व्यापारी संगठन की ओर से बाजारों की साप्ताहिक बंदी का दिन बदलने की मांग की है। महानगर उद्योग व्यापार मंडल संस्था के अध्यक्ष गोपीचंद व महामंत्री अशोक चावला की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया जिसमें उन्होंने अनलॉक-1 के तहत
जासं, गाजियाबाद : नगर निगम क्षेत्र में व्यापारी संगठन की ओर से बाजारों की साप्ताहिक बंदी का दिन बदलने की मांग की है। महानगर उद्योग व्यापार मंडल संस्था के अध्यक्ष गोपीचंद व महामंत्री अशोक चावला की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया, जिसमें उन्होंने अनलॉक-1 के तहत गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र में लोहा मंडी, इंडस्ट्री, मशीनरी मार्केट जीटी रोड की साप्ताहिक बंदी रविवार करने एवं बाकी सभी बाजार पहले की तरह मंगलवार को बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद से रोज बहुत बड़ी संख्या में व्यापारी व सर्विस करने वाले व्यक्ति दिल्ली के अलावा शहर व देहात में आवागमन करते हैं। इनमें अधिकारी, कर्मचारी व निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोग भी शामिल हैं। रविवार को बंदी के कारण वह जरूरत का सामान नहीं खरीद पाते। उन्होंने बंदी का दिन बदलने के साथ ही बाजार सुबह 10 से रात आठ बजे तक खोलने की मांग की।