गाजियाबाद में औद्योगिक भूखंड खरीदने का सुनहरा मौका, आवेदन तिथि बढ़ी; जल्द करें अप्लाई
आवास विकास परिषद ने मंडोला विहार योजना में औद्योगिक भूखंडों के लिए आवेदन की तिथि 14 अप्रैल तक बढ़ा दी ...और पढ़ें
-1774286732978_m.webp)
आवास विकास परिषद ने मंडोला विहार योजना में औद्योगिक भूखंडों के लिए आवेदन की तिथि 14 अप्रैल तक बढ़ा दी है। पहले 13 मार्च थी। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। आवास विकास परिषद की मंडोला विहार योजना में औद्योगिक भूखंड खरीदने का मौका अभी कारोबारियों के पास है। आवास विकास परिषद द्वारा औद्याेगिक भूखंड योजना के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर 14 अप्रैल कर दी गई है।
पहले इन भूखंडों के आवेदन के लिए पंजीकरण की तिथि 13 मार्च तक थी। आवास विकास परिषद से मिली जानकारी अनुसार 21 मार्च तक अभी 178 कारोबारियों ने आवेदन किया है। तिथि बढ़ने के बाद मंडोला विहार में एमएसएमई कारोबारियों के लिए भूखंड खरीदने का एक और मौका है। दिल्ली के पास स्थित इन भूखंडों का उद्देश्य रोजगार बढ़ाना है।
योजना के तहत इसमें 300 और 450 वर्ग मीटर के कुल 122 भूखंड हैं। दिल्ली और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से करीब होने के कारण यहां प्रदूषण रहित उद्योगों और रोजगार बढ़ाने की योजना है। आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा।
मंडोला विहार के सेक्टर 21 में योजना प्रस्तावित
योजना में 300 वर्गमीटर के 68 और 450 वर्गमीटर के 54 भूखंड होंगे। इनकी कीमत करीब 1.39 करोड़ से 2.39 करोड़ रुपये तक निर्धारित की गई है। मंडोला विहार के सेक्टर 21 में यह योजना प्रस्तावित है, जहां से दिल्ली करीब चार किलोमीटर दूर है।
बेहतर कनेक्टिविटी पर हैं भूखंड
औद्योगिक भूखंड ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से करीब आठ किलोमीटर और नजदीकी मेट्रो स्टेशन से करीब नौ किलोमीटर की दूरी पर है। मंडोला विहार की दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी है। अब 14 अप्रैल तक पंजीकरण किए जाएंगे, जिसके बाद आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मंडोला विहार योजना में औद्योगिक भूखंडों के लिए 21 मार्च तक 178 लोगों ने आवेदन किया है। आवेदन की तिथि बढ़ाकर 14 अप्रैल कर दी गई है।
- पीएस रावत, संपत्ति प्रबंधक
यह भी पढ़ें: ट्रांस हिंडन में स्मार्ट मीटर से 5,200 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित, उपभोक्ताओं का विरोध प्रदर्शन
