मनचले ऑटो चालक ने छात्राओं से की छेड़छाड़
दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर एक मनचले ऑटो चालक ने शुक्रवार सुबह ट्यूश्न पढ़ने जा रही छात्राओं से छेडछाड़ की। विरोध करने पर आटो चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया। हालांकि राहगीरों ने कुछ दूरी पर जाकर चालक को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
संवाद सहयोगी, लोनी : दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर एक मनचले ऑटो चालक ने शुक्रवार सुबह ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर ऑटो चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया। हालांकि राहगीरों ने कुछ दूरी पर जाकर चालक को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित दो नंबर बस स्टैंड के पास शुक्रवार सुबह तीन छात्राएं ट्यूशन पढ़ने जा रही थीं। इस दौरान एक मनचले ऑटो चालक ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील फब्तियां कसीं। थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।