घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विजयनगर थानाक्षेत्र में सोमवार शाम एक युवक संदिग्ध हालात में अपने घर में फंदे से लटका मिला। शादी से परिवार के लोग लौटे तो घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मगर प्रथम ²ष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों ने भी कोई शिकायत नहीं दी है।
जासं, गाजियाबाद : विजयनगर थानाक्षेत्र में सोमवार शाम एक युवक संदिग्ध हालात में अपने घर में फंदे से लटका मिला। शादी से परिवार के लोग लौटे तो घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मगर प्रथम ²ष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों ने भी कोई शिकायत नहीं दी है।
एसएचओ विजयनगर श्यामवीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अजय कुमार (20) के रूप में हुई है। वह बुद्धविहार में अपने चचेरे भाई के साथ रहता था। अजय मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक एक साल पूर्व सड़क हादसे के बाद वह सही से मजदूरी नहीं कर पा रहा था। इस कारण वह परेशान रहता था। वह मूलरूप से बलिया जिले का रहने वाला था। उसके भाई-भाभी एक शादी में शामिल होने के लिए संभल गए थे। सोमवार शाम को वे लौटे तो एक कमरे का गेट अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद भी गेट नहीं खुला तो उन्होंने गेट तोड़ दिया। अंदर अजय का शव पंखे से लटक रहा था। एसएचओ का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।