धूमधाम से मनाई गई मकर संक्रांति
फोटो नं.-14 मोदी-3 -लोगों ने खुलकर किया दान बांटी खिचड़ी -मुरादनगर के खुर्रमपुर गांव
फोटो नं.-14 मोदी-3
-लोगों ने खुलकर किया दान, बांटी खिचड़ी
-मुरादनगर के खुर्रमपुर गांव में आयोजित किया गया यज्ञ
जागरण संवाददाता, मोदीनगर : मकर संक्रांति का पर्व बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए। खिचड़ी बांटकर लोगों ने पुण्य कमाया। कई जगह हवन-यज्ञ का आयोजन भी किया गया। मकर संक्रांति के पर्व पर गोविदपुरी में श्रीकृष्ण कुटिया मंदिर समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान आते-जाते लोगों को खिचड़ी वितरित कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रमोद ठाकुर, सचिव आदेश त्यागी, कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, सतबीर चौधरी, राजकुमार गुप्ता विजय जैन, प्रमोद अग्रवाल, सुंदर सोनी, संजय शर्मा ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
सीकरी खुर्द गांव के गेट के सामने गौरी शंकर मंदिर फाटक के निकट भी खिचड़ी वितरित की गई। इसमें पूर्व सभासद दीपक वत्स, ब्रहमसिंह, ओमबीर सिंह, डॉ. नरेंद्र सिंह, पंकज त्यागी, मुकुल शर्मा, राकेश शर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा। वहीं, सेवार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में कई जगह कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को कंबल, मास्क, कैप आदि सामान दिया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सचिन वर्मा, डॉ. केवल कृष्ण थम्मन, विनोद अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, रजनी वर्मा, गौरव चौहान, रजनीश शर्मा, अवनी वर्मा, शुभि आदि मौजूद रहे।
यज्ञ के जरिये विश्व में शांति की कामना : खुर्रमपुर गांव स्थित ब्रहम ऋषि कृष्णदत्त इंटर कॉलेज में यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बरनावा स्थित ब्रहम ऋषि कृष्ण दत्त गुरुकुल संस्थान के आचार्य अमित त्यागी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। यजमान बीकेडी के प्रधानाचार्य ललित त्यागी व उनकी पत्नी ममता त्यागी बने। उन्होंने यज्ञ की सभी प्रक्रियाएं पूरी कीं और विश्व के कल्याण व शांति की कामना की। इस मौके पर जरूरतमंदों को गर्म कपड़े बांटे गए। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. केशव त्यागी, संजीव त्यागी, विजय गौड़, गुरुकुल योग संस्था के योगाचार्य पवन त्यागी, पवन देवी, कुसुम देवी, अमित त्यागी, टीटू, अश्वनी त्यागी, पूर्व सभासद भूषण त्यागी आदि मौजूद रहे।