न्याय खंड में गंदा व लाजपत नगर में पहुंचा कम पानी
न्याय खंड - दो में बृहस्पतिवार को गंदे और लाजपत नगर में कम पानी की आपूर्ति हुई। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। लोगों को मजबूरी में बोतलबंद व सबमर्सिबल के पानी से काम चलाना पड़ा। न्याय खंड - दो में रहने वाले लोगों ने बताया कि सोमवार से कॉलोनी में गंदा पानी आ रहा है।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : न्याय खंड-दो में बृहस्पतिवार को गंदे और लाजपत नगर में कम पानी की आपूर्ति हुई। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। लोगों को मजबूरी में बोतलबंद व सबमर्सिबल के पानी से काम चलाना पड़ा।
न्याय खंड-दो में रहने वाले लोगों ने बताया कि सोमवार से कॉलोनी में गंदा पानी आ रहा है। पानी से झाग निकलता है। इससे लगता है पानी में सीवर मिल रहा है। गंदे पानी का किसी काम में उपयोग नहीं हो पा रहा है। लोगों को हैंडपंप, सबमर्सिबल आदि से बाल्टियों में भर कर ऊपरी मंजिल तक पानी लाना पड़ रहा है। पीने के लिए बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। इससे बहुत दिक्कत हो रही है। वहीं, लाजपत नगर के लोगों ने बताया कि सुबह करीब 20 मिनट ही पानी मिला। इससे काम नहीं चल सका। इसकी नगर निगम में शिकायत की गई। जलकल के अवर अभियंता डीके सत्संगी ने बताया कि कम पानी पहुंचने के कारणों की जांच कर समस्या का समाधान किया जाएगा।