महिला की बहादुरी, लुटने से बचाई चेन
महिला की बहादुरी से बची चेन लूटमहिला की बहादुरी से बची चेन लूटमहिला की बहादुरी से बची चेन लूटमहिला की बहादुरी से बची चेन लूट
जासं, वैशाली : शनिवार दोपहर रिक्शे पर जा रही दो महिला से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने चेन लूटने का प्रयास किया। महिला ने बहादुरी दिखाते हुए चेन पकड़ ली और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। वैशाली सेक्टर-2 में प्रतिमा भरतीय परिवार के साथ रहती हैं। शनिवार दोपहर करीब 3.30 दोपहर एक महिला के साथ रिक्शे पर महागुन मॉल जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने प्रतिमा के गले में पड़ा चेन को पकड़ लिया। इस दौरान प्रतिमा ने बहादुरी दिखाते हुए चेन पकड़कर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख बदमाश फरार हो गए। थाना प्रभारी इंदिरापुरम नजीर ने बताया है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।