विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोनी में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री के कामगारों का प्रदर्शन

Published: Tue, 12 May 2026 05:02 AM (IST)

लोनी के रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र में ऑटो स्पेयर पार्ट्स फैक्ट्री के अस्थायी कामगारों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर ...और पढ़ें

ऑटो स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री के अस्थायी कामगारों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

ऑटो स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री के अस्थायी कामगारों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

HighLights

  1. वेतन वृद्धि की मांग पर लोनी में प्रदर्शन।

  2. ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री के अस्थायी कामगार शामिल।

  3. मालिक के आश्वासन पर कामगार काम पर लौटे।

संवाद सहयोगी, लोनी। रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र में ऑटो स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री के अस्थायी कामगारों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार सुबह काम बंद कर फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा।

कामगारों ने कहा कि बढ़ती महंगाई में इतनी कम वेतन में परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। दोपहर बाद मालिक द्वारा वेतन बढ़ाने के आश्वासन पर कामगार काम पर लौट गए।

दिल्ली शाहदरा में रहने वाले सुरेश चौरसिया की आटो स्पेयर पार्ट्स बनाने की फैक्ट्री है। इसमें करीब 80 कामगार काम करते हैं। सोमवार सुबह काम बंद कर फैक्ट्री में काम करने वाले महिला व पुरुष कामगार एकजुट हो फैक्ट्री के बाहर वेतन बढ़ाने की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे।

कर्मचारी रुखसाना का कहना है कि वह पिछले कई वर्षों से कंपनी में कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें नौ हजार रुपये मासिक वेतन मिल रहा है। कर्मचारी उमंग, मुकेश का कहना है कि बढ़ती महंगाई में इतनी कम वेतन परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है।

प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को बुलाया। सूचना पर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र यादव के साथ मौके पर पहुंचे और सभी से वार्ता की। फैक्ट्री मालिक ने वेतन बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: स्मार्ट मीटर तेज चलने का भ्रम होगा दूर, घर-घर जाकर पुराने और नए मीटर की रीडिंग मिला रहा विद्युत निगम