लोनी पुलिस ने पकड़ा 25 हजार का इनामी
लोनी थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ चोरी, हत्या के प्रयास और गैंग्स्टर की धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। एसपी देहात अर¨वद कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपित शमीम उर्फ शम्मी है, जो लोनी की न्यू मुस्तफाबाद कालोनी में रहता है। उसे रविवार देर रात 12 बजे डीएलएफ पुश्ता रोड से गिरफ्तार किया गया है। एसपी देहात के मुताबिक आरोपित ने ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके में दो साल पूर्व ट्रक चोरी किया था। बीते साल मार्च में आरोपित को पुलिस ने घेर लिया था, जिसके बाद उसने पुलिस पर फायर कर दिया और फरार हो गया था।
जासं, गाजियाबाद : लोनी थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ चोरी, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर की धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। एसपी देहात अर¨वद कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपित शमीम उर्फ शम्मी है, जो लोनी की न्यू मुस्तफाबाद कालोनी में रहता है। उसे रविवार देर रात 12 बजे डीएलएफ पुश्ता रोड से गिरफ्तार किया गया है।
एसपी देहात के मुताबिक आरोपित ने ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके में दो साल पूर्व ट्रक चोरी किया था। बीते साल मार्च में आरोपित को पुलिस ने घेर लिया था, जिसके बाद उसने पुलिस पर फायर कर दिया और फरार हो गया था। हालांकि दो माह बाद ही आरोपित को गिरफ्तार कर ट्रक बरामद किया गया था। आरोपित ने अपने साथियों संग बागपत में भी ट्रक चोरी किया था। हाल में ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने उसके खिलाफ गैंग्स्टर की कार्रवाई की थी। मगर आरोपित फरार था, जिसके बाद एसएसपी गाजियाबाद ने शमीम पर 25 हजार का इनामी घोषित कर दिया। रोते हुए खुद को बताया बेकसूर
लोनी पुलिस द्वारा पकड़े गए 25 हजार रुपये के इनामी के बारे में जानकारी देने को एसपी देहात ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता रखी थी। यहां पहुंचते ही शमीम रो पड़ा और खुद को बेकसूर बताया। उसका कहना था कि उसे फंसाया जा रहा है। हालांकि एसपी देहात ने उसके आरोपों से इन्कार करते हुए कहा कि पूरी जांच और तस्दीक के बाद ही आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद ने उसे वहां से ले गए।