विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोनी नगर पालिका में जनगणना की तैयारियों पर बैठक, अधिकारियों को मिले महत्वपूर्ण निर्देश

Published: Thu, 22 Oct 2026 09:52 AM (IST)

लोनी नगर पालिका सभागार में आगामी जनगणना की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने की।

लोनी नगर पालिका में जनगणना की तैयारियों पर बैठक ( एआई जेनरेटेड इमेज )

लोनी नगर पालिका में जनगणना की तैयारियों पर बैठक ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. जनगणना तैयारियों पर लोनी नगर पालिका में हुई बैठक।

  2. अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने दिए गंभीरता से कार्य के निर्देश।

  3. वृद्ध, दिव्यांग, प्रवासी परिवारों की गणना पर विशेष ध्यान।

हरिशंकर शर्मा, लोनी। आगामी जनगणना की तैयारियों को लेकर सोमवार को लोनी नगर पालिका के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने की।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना कार्य को गंभीरता से करने के निर्देश दिए। बैठक में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

लोनी नगरपालिका सभागार में सोमवार को हुई बैठक में अधिशासी अधिकारी ने कहा कि जनगणना सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों का आधार है, इसलिए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी गणनाकर्ता अपने-अपने वार्ड में घर-घर जाकर सही और सटीक आंकड़े एकत्र करें। निर्देश दिए कि वृद्ध, दिव्यांग और प्रवासी परिवारों की गणना विशेष ध्यान से की जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति जनगणना से छूटे न।

प्रगति रिपोर्ट कार्यालय में जमा करें

साथ ही फॉर्म भरते समय भाषा, धर्म, शिक्षा और व्यवसाय संबंधी कॉलम सावधानी से भरे जाएं। उन्होंने कहा कि बैठक में मौजूद सभी सुपरवाइजर अपने क्षेत्र की टीमों पर नजर रखें और रोजाना प्रगति रिपोर्ट कार्यालय में जमा करें।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 'बिजली कटी है आगे बढ़ो...' सिपाही का भरोसा पड़ा भारी, गोरखपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा; दो निलंबित