विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के लोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग, मेडिकल स्टोर कर्मी की सरेआम हत्या; गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:47 PM (GMT+05:30)

लोनी के चिरोड़ी बाजार में बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए तीन बदमाशों ने मेडिकल स्टोर कर्मी सोनू की ...और पढ़ें

लोनी में मेडिकल स्टोरी कर्मी सोनू की मौत, लोगों ने लगाया जाम। फोटो: जागरण एवं फाइल

लोनी में मेडिकल स्टोरी कर्मी सोनू की मौत, लोगों ने लगाया जाम। फोटो: जागरण एवं फाइल

HighLights

  1. लोनी के चिरोड़ी बाजार में मेडिकल स्टोर कर्मी की हत्या।

  2. बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए तीन बदमाशों ने मारी गोली।

  3. गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया विरोध।

जागरण संवाददाता, लोनी। लोनी थाना क्षेत्र के चिरोड़ी बाजार में बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने मेडिकल स्टोर कर्मी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। मृतक के तीन गोलियां लगी हैं।

पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वारदात से गुस्साए स्वजन ने बंथला चिरोड़ी रोड जाम कर विरोध प्रकट करते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

बिना नंबर बाइक से आए तीन बदमाश

चिरोड़ी गांव निवासी मुस्तकीम ने बताया कि उनके पांच बेटे हैं। चौथे नंबर का बेटा सोनू (22) गांव स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। जबकि वह मजदूरी करते हैं। रात करीब नौ बजे सोनू अपने दोस्त की चाऊमीन रेहड़ी पर खड़ा था।

तभी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। पीछे बैठे बदमाशों ने बिना कुछ कहे सोनू पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायर कर दी। तीन गोलियां सोनू के जा लगीं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वारदात के बाद बागपत की ओर भागे

वारदात को अंजाम देकर बदमाश जिला बागपत की ओर फरार हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

हत्या के विरोध में सड़क पर लगाया जाम

मौत की सूचना मिलने पर स्वजन और गांव के लोगों ने बंथला चिरोड़ी रोड पर जाम लगा कर विरोध किया। स्वजन ने सोनू की किसी से रंजिश होने से मना किया है। लोगों ने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद BSP में बड़ा फेरबदल, 3 महीने में बदले गए 3 जिलाध्यक्ष; चुनाव से पहले पार्टी की नई रणनीति?