विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोनी विधायक के समर्थन में 36 बिरादरी, विरोध में कसाना गोत्र 12 गांवों की महापंचायत

Published: Sun, 13 Sep 2026 11:47 PM (IST)

लोनी में विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन और विरोध में दो अलग-अलग महापंचायतें हुईं। एक पंचायत में 36 बिरादरी ने ...और पढ़ें

लोनी में विधायक नंदकिशोर गुर्जर को मिला 36 बिरादरी का समर्थन, कसाना गोत्र ने किया विरोध।

लोनी में विधायक नंदकिशोर गुर्जर को मिला 36 बिरादरी का समर्थन, कसाना गोत्र ने किया विरोध।

HighLights

  1. विधायक के समर्थन में सिरौली गांव में हुई 36 बिरादरी की पंचायत।

  2. रिस्तल गांव में कसाना गोत्र के 12 गांवों ने किया विधायक का विरोध।

  3. महापंचायतों में लोनी की कानून-व्यवस्था और विधायक के व्यवहार पर चर्चा हुई।

संवाद सहयोगी, लोनी। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं से मारपीट और इसके बाद एक रेस्टोरेंट में लोनी विधायक का क्षेत्र के ही कुछ राजनीतिक लोगों से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को लोनी में फिर दो महापंचायत की गईं।इनमें से विधायक के समर्थन में सिरौली गांव स्थित स्कूल में 36 बिरादरी की पंचायत हुई जबकि उनके विरोध में रिस्तल गांव में अनिल कसाना ने कसाना गोत्र के 12 गांव की महापंचायत की।

सिरौली पंचायत में लोनी की वर्तमान स्थिति, आपराधिक घटनाओं, सामाजिक तनाव और कानून-व्यवस्था पर चर्चा हुई। इस दौरान कई गांवों के प्रधान, बीडीसी सदस्य, राजपूत एकता समिति, जाट महासभा लोनी, जाटव महासभा, वाल्मीकि समाज, एचआरडी के कार्यकर्ता समेत सभी समाज के लोग उपस्थित रहे।

नंदकिशोर पर भारत के सभी संतों-माताओं का आशीर्वाद: साध्वी आस्था मां

अध्यक्षता कर रहे ओंकार त्यागी और जाटव समाज के प्रधान मेहर चंद ने कहा कि प्रदेश सरकार और विधायक नंदकिशोर गुर्जर की वजह से लोनी में कानून व्यवस्था ठीक हुई है। पंचायत में पहुंचीं साध्वी आस्था मां ने कहा कि नंदकिशोर गुर्जर पर भारत के सभी संतों और माताओं का आशीर्वाद है।

विधायक ने कहा कि रेस्टोरेंट पर अभद्रता की सूचना पर जब वह पहुंचे तो वहां कुछ लोग हथियारों से लैस होकर खड़े थे। पुलिस को सूचना देने पर हथियार बंद लोग भाग गए। वहीं, हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित प्रजापति ने कहा कि हिंदुत्व के विचार पर हम लोनी विधायक के साथ है।

भाजपा नेता व पूर्व लोनी ब्लाक प्रमुख अनिल कसाना ने रिस्तल गांव स्थित आवास पर लोनी विधायक के खिलाफ कसाना गोत्र के 12 गांव की पंचायत की। इसकी अध्यक्षता श्रीराम प्रधान जावली व मंच का संचालन मास्टर गजराज और मास्टर राजपाल ने किया।

लोनी विधायक द्वारा की गई गाली-गलौज और अभद्रता 

पंचायत में महमूदपुर गांव के पूर्व प्रधान शिवकुमार ने कहा कि रेस्टोरेंट पर लोनी विधायक द्वारा की गई गाली-गलौज और अभद्रता की बातों को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से अवगत कराया गया है। पंचायत में लोगों ने विधायक के खिलाफ रोष जताया। इस अवसर पर शिव कुमार प्रधान, बबली प्रधान, इंद्रराज, रोहताश, जयवीर, मनोज, राजेश कसाना, रणवीर मास्टर समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- पश्चिमी यूपी के 85 कस्बों का गंदा पानी अब नहीं जाएगा नदियों में, 2500 करोड़ की लागत से बनेंगे STP