विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोनी में 13.60 करोड़ से बदलेगी सड़कों की सूरत, 7.5KM मार्ग पर बनेंगे फुटपाथ; पैदल यात्रियों को मिलेगी राहत

Published: Sun, 27 Sep 2026 11:40 PM (IST)

लोनी नगर पालिका ने मुख्य मार्गों पर 13.60 करोड़ रुपये की लागत से फुटपाथ बनाने का काम शुरू किया है। ...और पढ़ें

फुटपाथ पर इंटरलाकिंग कार्य का निरीक्षण करते पूर्व चेयरमैन मनोज धामा। जागरण

फुटपाथ पर इंटरलाकिंग कार्य का निरीक्षण करते पूर्व चेयरमैन मनोज धामा। जागरण

HighLights

  1. लोनी में 13.60 करोड़ रुपये से फुटपाथ निर्माण शुरू।

  2. पैदल यात्रियों की सुरक्षा और आवाजाही होगी आसान।

  3. अतिक्रमण और जलभराव की समस्या का होगा समाधान।

संवाद सहयोगी, लोनी (गाजियाबाद)। नगर पालिका ने लोनी में मुख्य मार्गाें पर 13.60 करोड़ रुपये से फुटपाथ बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इससे पैदल यात्रियों की राह आसान होगी और लोगों को जाेखिम उठाकर बीच सड़क पर नहीं चलना होगा।

पालिका के अधिकारियों का कहना है कि साढ़े सात किलोमीटर सड़क पर दोनों ओर फुटपाथ बनाए जाएंगे।

सड़क पर चलने को मजबूर लोग

योजना में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग, लोनी-गाजियाबाद मार्ग और गिरि मार्केट की सड़कें शामिल हैं। इन मार्गों के किनारे मेट्रो, स्कूल, बाजार, अस्पताल और आवासीय क्षेत्र होने से दिनभर आवाजाही रहती है, लेकिन फुटपाथ न होने से लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- इटावा में सात मीटर चौड़ा होगा लिंक मार्ग, डेढ़- डेढ़ मी. बनेगा फुटपाथ; जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से खराब सड़क और जलभराव के कारण छात्र-छात्राओं समेत आसपास के लोगों को आवाजाही में परेशानी होती थी। सड़क और फुटपाथ निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी।

लोनी में फुटपाथ निर्माण पर प्रतिक्रियाएं

लोनी का विकास प्राथमिकता है। मुख्य मार्ग पर फुटपाथ बनने से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा और अतिक्रमण भी रुकेगा।

— रंजीता धामा, चेयरमैन नगर पालिका लोनी

टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्य मार्गों पर फुटपाथ के साथ ड्रेनेज और सर्विस लेन भी बनाई जाएगी ताकि जलभराव की समस्या खत्म हो। लोनी को एक सुंदर शहर बनाया जाएगा।

— वैभव त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नपा लोनी

फुटपाथ न होने से ग्राहक सड़क पर ही खड़े रहते हैं और जाम लगता है। फुटपाथ बन गया तो पैदल आने वाले ग्राहकों को आसानी होगी और दुकानों के सामने अतिक्रमण भी हटेगा।

— रविन्द्र कुमार, स्थानीय दुकानदार

बच्चों को स्कूल भेजते हुए डर लगता है, सड़क पर गाड़ियां तेज चलती हैं। फुटपाथ बनने से बच्चे सुरक्षित स्कूल जा सकेंगे, हमें भी बाजार जाने में आसानी होगी।

— बीना देवी, स्थानीय निवासी