लोनी के जनप्रतिनिधियों ने परिवार संग बिताया समय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहृवान का सभी ने स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों ने भी अपने परिवार के साथ समय गुजर कर जनता कर्फ्यू में सहयोग दिया। हालांकि मोबाइल के माध्यम से जनप्रतिनिधि लोगों को घरों में रहने की सलाह देते रहे। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने रविवार को नित्य क्रिया के बाद योग किया। उनसे मिलने पहुंचे समर्थकों कार्यकर्ताओं को गेट से वापस जाना पड़ा। उन्होंने अपने बेटे नागेश के साथ बैडमिटन खेला व समाचार पत्र पढ़कर समय व्यतीत किया। पूर्व विधायक मदन भैया भी अपने घर पर बागबानी करते दिखे गए। उन्होंने शतरंज भी खेला। वहीं नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा ने सहायिका की छुट्टी कर रसोई में खाना बनाया। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा ने टीवी पर जनता कर्फ्यू की खबरें और मूवी देखकर समय व्यतीत किया।
संवाद सहयोगी, लोनी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का सभी ने स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों ने भी अपने परिवार के साथ समय गुजर कर जनता कर्फ्यू में सहयोग दिया। हालांकि मोबाइल के माध्यम से जनप्रतिनिधि लोगों को घरों में रहने की सलाह देते रहे।
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने रविवार को नित्य क्रिया के बाद योग किया। उनसे मिलने पहुंचे समर्थकों, कार्यकर्ताओं को गेट से वापस जाना पड़ा। उन्होंने अपने बेटे नागेश के साथ बैडमिटन खेला व समाचार पत्र पढ़कर समय व्यतीत किया। पूर्व विधायक मदन भैया भी अपने घर पर बागबानी करते दिखे गए। उन्होंने शतरंज भी खेला। वहीं, नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा ने सहायिका की छुट्टी कर रसोई में खाना बनाया। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा ने टीवी पर जनता कर्फ्यू की खबरें और मूवी देखकर समय व्यतीत किया।