विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के लोनी में प्रदूषण फैलाने वाली चार फैक्ट्रियां सील, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Published: Tue, 24 Mar 2026 03:10 AM (IST)

गाजियाबाद के लोनी में तहसील, पालिका, प्रदूषण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कृष्णा विहार कॉलोनी में प्रदूषण फैलाने वाली चार फैक्ट्रियों को सील किया।

चार फैक्ट्रियां सील की। एआई जनरेटेड

चार फैक्ट्रियां सील की। एआई जनरेटेड

संवाद सहयोग, लोनी (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के लोनी में तहसील प्रशासन, पालिका प्रशासन, प्रदूषण विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को कृष्णा विहार कॉलोनी में प्रदूषण फैलाने वाली चार फैक्ट्रियों को सील किया है।

जिलाधिकारी के आदेश पर सोमवार को नायब तहसीलदार रति गुप्ता के नेतृत्व में प्रदूषण विभाग, नगर पालिका प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर के कृष्णा विहार कॉलोनी में छापा मारा।

छापामारी की सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिकों में अफरा-तफरी मच गई। लोग फैक्ट्री छोड़कर भाग खड़े हुए। टीम ने प्रदूषण फैलाने वाली चार फैक्ट्रियों को सील किया है।

लोनी एसडीएम दीपक सिंघनवाल ने बताया कि लोनी क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों व इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते यह अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।