उप मुख्यमंत्री ने जिले को दी 39 योजनाओं की सौगात
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बुधवार को ¨हदी भवन में लोक निर्
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद :
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बुधवार को ¨हदी भवन में लोक निर्माण विभाग के कार्यक्रम में 3122.31 लाख की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें 68.27 लाख के तीन कार्यो का शिलान्यास और 3054.04 लाख के 36 कार्यों का लोकार्पण किया गया। उप मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मार्ग निधि से स्वीकृत कार्यो की भी घोषणा की।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विकास के कार्यो में विवाद ठीक नहीं है। किसी भी दल का विधायक अगर विकास योजना को लेकर आता है तो उसमें हमारी सरकार अड़चन नहीं डालती। प्रदेश सरकार की योजना है कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर में टॉप-टेन में शामिल छात्रों की गली-गांवों में सड़कों का विकास कराया जाएगा, जिसका शिलान्यास भी मेधावियों के हाथों होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क निर्माण में विशेष तकनीक का इस्तेमाल करते हुए निर्माण की लागत को कम किया जाएगा और पांच साल चलने वाली सड़कें अब 25 साल सुरक्षित रहेंगी। इसी तरह से अच्छी फसल पैदा करने वाले किसानों को भी सरकार प्रोत्साहित करेगी।
उन्होंने कहा कि अमेरिका की तरह उत्तर प्रदेश की सड़कें चमकेंगी। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री व बागपत सांसद सत्यपाल ¨सह, राज्यमंत्री व शहर विधायक अतुल गर्ग, महापौर आशा शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, सुनील शर्मा, डॉ. मंजू शिवाच सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता आरआर ¨सह ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का स्वागत किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी, महानगर अध्यक्ष मान¨सह गोस्वामी, सतेंद्र शिशौदिया, राजा वर्मा, संजय कश्यप, आशु वर्मा, केके शुक्ला, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
-----------
केंद्रीय मार्ग निधि इन योजनाओं की हुई घोषणा :
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने गाजियाबाद जिले में केंद्रीय मार्ग निधि के तहत स्वीकृत किए गए विकास कार्यों की भी घोषणा की।
- सौंदा-डिडौली-काकड़ा-सलेमाबाद-झाल-रेवड़ी-रेवड़ा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का 2016.20 लाख की लागत से कार्य
- दुहाई-भिक्कनपुर-भदौली-मनौली-हुसैनपुर-रेवड़ी-रेवड़ा मार्ग (अन्य जिला मार्ग) का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण 1912.74 लाख की लागत से कार्य
- राष्ट्रीय राजमार्ग-58 से शाहपुर-भोवापुर-मोरटी-¨हडन पुश्ता पाइप लाइन मार्ग (अन्य जिला मार्ग) के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण 1960 लाख की लागत से कार्य
---------