विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बनकर युवक को दी जान से मारने की धमकी, अब पहुंचा सलाखों के पीछे 

By Vinit Edited By: Sachin Jha
Published: Wed, 28 Oct 2026 11:57 AM (IST)

गाजियाबाद पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बनकर व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी देने वाले एक युवक ...और पढ़ें

धमकी देने वाला शख्स पुणे से गिरफ्तार ( एआई जेनरेटेड इमेज )

धमकी देने वाला शख्स पुणे से गिरफ्तार ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्हाट्सएप पर धमकी

  2. गाजियाबाद पुलिस ने धमकी देने वाले युवक को दबोचा

  3. सोशल मीडिया से प्रभावित पुणे का आरोपी गिरफ्तार

विनीत, गाजियाबाद। लारेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बनकर वाट्सएप पर एक युवक को जान से मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़ा गया आरोपित पूणे में कूड़ा बीनने का काम करता है। उसने पीड़ित युवक के इंटरनेट मीडिया एकाउंट से मोबाइल नंबर निकालकर फोन किया था।

दी थी जान से मारने की धमकी

पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपित फैजाबाद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अमोनी गांव निवासी अंशु प्रजापति है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया है। 18 अक्टूबर को प्रताप विहार निवासी आरव शर्मा को अज्ञात नंबर से वाट्सएप पर ऑडियो मैसेज भेजे गए थे।

पुलिस का कहना है कि भेजने वाले ने खुद को लारेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।

इस संबंध में विजय नगर थाने में पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। सर्विलांस और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से आरोपित की पहचान कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया।

इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय था आरोपी

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसका एक दोस्त महाराष्ट्र के पुणे में लूमिक्स कंपनी में काम करता है। वह वर्ष 2025 में उसके साथ काम करने पुणे गया था। आरोपित इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय था और लारेंस विश्नोई गैंग से संबंधित रील और अन्य जानकारियों से प्रभावित हो गया।

उसने अपने मोबाइल नंबर पर वाट्सएप बिजनेस अकाउंट बनाया था, जिसकी डीपी पर गैंग से संबंधित फोटो लगाई थी। 18 अक्टूबर को उसने इंटरनेट मीडिया से प्राप्त नंबर पर दो वॉयस मैसेज भेजकर धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें- पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिश! लुधियाना के ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब पर फायरिंग; दो दिन में दूसरी वारदात