दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति पर केस
मसूरी थानाक्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के आरोप में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे सात जून को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ जिस कारण विसरा प्रिजर्व किया गया है। आरोप है कि पति ने पहले नशीला पदार्थ दिया और फिर दूसरी मंजिल से धक्का दे दिया गया।
जासं, गाजियाबाद : मसूरी थानाक्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के आरोप में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे सात जून को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। इसके कारण विसरा प्रिजर्व किया गया है। आरोप है कि पति ने पहले नशीला पदार्थ दिया और फिर दूसरी मंजिल से धक्का दे दिया गया।
मूल रूप से बिहार के आरा स्थित सलेमपुर की रहने वाली शहजादी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शबीहा खातून (21) की शादी बक्सर के इटाड़ी निवासी इसराफिल से 19 जनवरी 2019 को की थी। तीन हफ्ते पहले इसराफिल और शबीहा मसूरी की ताज कालोनी में आकर रहने लगे। सात जून को सबीहा ने फोन कर मां को बताया था कि इसराफिल घर से पैसे मंगाने का दबाव दे रहा है। इन्कार करने पर उसने काफी मारपीट भी की है। शाम को उनके पास फोन आया कि शबीहा अस्पताल में भर्ती है। दो दिन अस्पताल में रहने के बाद रविवार को उसने दम तोड़ दिया। शहजादी का आरोप है कि इसराफिल ने मारपीट कर पहले नशीला पदार्थ दिया और फिर दूसरी मंजिल से धकेल दिया। इस बारे में उन्हें पड़ोस के लोगों ने ही जानकारी दी है। मसूरी एसएचओ प्रवीन कुमार शर्मा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता नहीं चला, जिसके चलते विसरा प्रिजर्व किया गया है। शहजादी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप