Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण : हरियाली फैला रही हैं लेडी ग्रीन राज शर्मा

हरियाली को फैला रही हैं लेडी ग्रीन राज शर्माहरियाली को फैला रही हैं लेडी ग्रीन राज शर्माहरियाली को फैला रही हैं लेडी ग्रीन राज शर्माहरियाली को फैला रही हैं लेडी ग्रीन राज शर्मा

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 08:24 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 08:24 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण : हरियाली फैला रही हैं लेडी ग्रीन राज शर्मा

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : राजेंद्र नगर में रहने वाली राज शर्मा बीते 50 सालों से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली फैलाने में विशेष योगदान दे रही हैं। राज शर्मा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को फैलाने के लिए पेड़ मित्र संस्था के माध्यम से अब तक पांच लाख से अधिक पौधे लगवा चुकी हैं। साथ ही जैविक खाद बनाने और गोमूत्र से कीटनाशक बनाने का कार्य भी उनका प्रदेश स्तर पर चल रहा है। इस विधि को पूरे शहर में अपनाने के लिए नगर आयुक्त लखनऊ तक पत्राचार कर रहे हैं। शर्मा को पर्यावरण संरक्षण से हरियाली फैलाने के लिए उनको इंटरनेशनल ग्लोबल नेचर फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कृत भी किया जा चुका है। इसके साथ ही कई सामाजिक एवं सरकारी संस्थाएं भी उनको सम्मानित कर चुकी हैं। पर्यावरण के लिए काम कर रही राज शर्मा लोगों से यह अपील करती हैं कि पूजा पाठ में दान देने के बजाय उतनी ही राशि में पेड़ लगाए जाएं जिससे सभी को लाभ मिलेगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.