विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खोड़ा में बिजली संकट का होगा समाधान, 8 करोड़ से बदलेंगे तार और लगेंगे 18 नए ट्रांसफार्मर; 68 प्रस्तावों को मंजूरी

Published: Fri, 28 Aug 2026 07:17 PM (IST)

गाजियाबाद के खोड़ा में बिजली की बदहाल व्यवस्था सुधारने के लिए 8 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत नया ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. खोड़ा में 8 करोड़ रुपये से बिजली व्यवस्था में सुधार।

  2. नया फीडर, 18 ट्रांसफार्मर और पुराने तार बदले जाएंगे।

  3. चार लाख निवासियों को बिजली कटौती और पेयजल समस्या से राहत।

जितेंद्र सिंह, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। खोड़ा में विद्युत निगम की बदहाल व्यवस्था से परेशान चल रहे निवासियों को राहत मिलने वाली है। विद्युत निगम द्वारा खोड़ा में नया फीडर, 18 नए ट्रांसफार्मर, पुराने तार बदलने व अन्य काम कराए जाएंगे। इस पर करीब आठ करोड़ खर्च होंगे।

अभी खोड़ा में पांच नंबर फीडर और ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड हाने के कारण निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आए दिन ओवरलोड ट्रांसफार्मर के पास तार जलकर गिर जाते हैं। इस दौरान कई घंटे बिजली गुल रहती है।

बिजली न आने से सबमर्सिबल न चलने से लोगों को पेयजल को लेकर भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बाद कुछ घंटों में इनवर्टर ठप होने से निवासियों का बुरा हाल हो जाता है। विद्युत निगम द्वारा इन कामों को कराए जाने के बाद बिजली व्यवस्था में सुधार होगा। इससे बिजली समस्या झेल रहे निवासियों को राहत मिलेगी।

68 प्रस्ताव पर काम होंगे

विद्युत निगम के अधिकारी ने बताया कि बिजनेस प्लान के तहत खोड़ा में 68 प्रस्ताव पर काम किए जाएंगे। प्रस्ताव पास हो गए हैं। जल्द ही इस पर काम किए जाएंगे। खोड़ा में संकरी गलियां हैं। ट्रांसफार्मर रखने की जगह भी नहीं मिलती है। कई साल से बिजली के तार भी जर्जर हैं। ओवरलोड के कारण तार टूटकर गिर जाते हैं। इससे कई कालोनियों की बिजली गुल हो जाती है।

पांच नंबर फीडर पर ओवरलोड से चार लाख लोग परेशान

खोड़ा में पांच नंबर फीडर पर लोड ज्यादा है। ट्रांसफार्मर पर लोड ज्यादा होने और बिजली के तार पुराने होने के कारण लोड पड़ने पर ये तार टूटकर गिर जाते हैं। बिजली गुल होने से लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

15 दिन से आठ घंटे गुल हो रही बिजली

इंद्रा गार्डन के निवासी अशोक पांडे का कहना है कि पांच नंबर फीडर पर लोड ज्यादा है। करीब 15 दिन से आए दिन टूटने से आए बिजली गुल हो जाती है। बिजली न आने से करीब चार लाख लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, इंद्रा गार्ड में ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने और पुरानी केबल के कारण आए दिन तार टूट के गिर जाते हैं। इससे सुबह और शाम को मिलाकर करीब आठ घंटे तक रोजाना बिजली नहीं आती है। इससे इंद्रा गार्डन, गीतांजलि विहार, सरस्वती विहार, मात्रिका विहार और आजाद विहार के करीब डेढ़ लाख निवासी परेशान हैं।

यह भी पढ़ें- ना बिजली का बिल, ना गर्मी की टेंशन! कभी सोचा है बिना AC पहले घर कैसे रहते थे ठंडे? सदियों पुराने हैं ये देसी तरीके

यह भी पढ़ें- जम्मू में बिजली-पानी की किल्लत से हाहाकार! तालाब तिल्लो से रूपनगर तक लोग परेशान, रक्षाबंधन पर भी कटौती

बिजनेस प्लान के तहत खोड़ा में 68 प्रस्ताव पर काम किए जाएंगे। खोड़ा में नया फीडर, 18 नए ट्रांसफार्मर के साथ ही पुराने बिजली के तारों को बदला जाएगा। इस पर करीब आठ करोड़ खर्च होंगे।

-

रामाशीष, अवर अभियंता