विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खोड़ा में चार दिन बाद बिजली आपूर्ति बहाल, डेढ़ लाख लोगों को मिली बड़ी राहत

Published: Fri, 22 May 2026 06:41 PM (IST)

खोड़ा में चार दिन बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई, जिससे करीब डेढ़ लाख लोगों को भीषण गर्मी और पानी की समस्या से राहत मिली।

चार दिन बाद बिजली आपूर्ति सामान्य।

चार दिन बाद बिजली आपूर्ति सामान्य।

HighLights

  1. खोड़ा में चार दिन बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हुई।

  2. करीब डेढ़ लाख लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

  3. गुरुवार शाम को ट्रांसफार्मर बदलने के बाद बिजली आई।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा में चार दिन बाद बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर बदले जाने के बाद चार कालोनियों की बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई। शाम करीब चार बजे बिजली आई। इससे करीब डेढ़ लाख लोगों ने राहत की सांस ली।

ट्रांसफार्मर खराब होने से चार दिन से चार कालोनियों के लोग बिजली के लिए परेशान थे। बार-बार ट्रांसफार्मर बदला जा रहा था, लेकिन लोड न उठा पाने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो जा रही थी।

डेढ़ लाख लोग थे परेशान

इससे करीब डेढ़ लाख लोग प्रचंड गर्मी में बिजली के लिए परेशान थे। बिन बिजली के सबमर्सिबल नहीं चल पाने के कारण लोग पानी के लिए भी परेशान थे। घरों में एसी, पंखे व कूलर नहीं चल पा रहे हैं। दिनभर लोग पानी का इंतजाम करने में लगे थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इन्वर्टर भी कुछ देर में ही डाउन हो गए थे। स्थानीय निवासी उमेश पांडे ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदला गया। उसके बाद करीब शाम चार बजे बिजली आई। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।