विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

kanwar Yatra 2026: एक तरफ नानी और दूसरी तरफ गंगाजल, नोएडा के हिमांशु का मोदीनगर में हुआ स्वागत

Published: Mon, 03 Aug 2026 07:49 AM (IST)

kanwar Yatra 2026: नोएडा के हिमांशु चौहान अपने तीन भाइयों के साथ 75 वर्षीय नानी रूपरानी को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से गंगाजल के साथ ला रहे हैं।

नानी रूपरानी को कांवड़ में बैठाकर लाते धेवते। जागरण

नानी रूपरानी को कांवड़ में बैठाकर लाते धेवते। जागरण

HighLights

  1. नोएडा के चार भाई नानी को कांवड़ में लाए।

  2. 75 वर्षीय नानी रूपरानी की हरिद्वार यात्रा पूरी की।

  3. हरिद्वार से 121 लीटर गंगाजल भी साथ लाए।

जागरण संवाददाता, मोदीनगर। नानी की उम्र अधिक हो गई है, अब उनपर पैदल नहीं चला जाता। लेकिन हरिद्वार जाने की उनकी इच्छा है। इसलिए कांवड़ में उन्हें बैठाकर हरिद्वार तक तीर्थ यात्रा कराई है।

यह कहना है गौतमबुद्धनगर जिले के नोएड़ा के हिमांशु चौहान का। वे अपने तीन भाई प्रिंस, देव व कृष्णा के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेने के लिए 19 जुलाई को निकले थे। 75 वर्षीय नानी रूपरानी को भी वे साथ लेकर आए।

kanwar Yatra 2026 (1)

हरिद्वार में गंगास्नान कराने के बाद कांवड़ में एक तरफ नानी को बैठाया और दूसरी तरफ गंगाजल लेकर वे नोएडा की तरफ पिछले डेढ महीने से चल रहे हैं। रविवार दोपहर को मोदीनगर में पहुंचे तो लोगों ने उनका स्वागत किया। उनका हौसला बढ़ाया।

रोजाना चलते हैं बीस से तीस किलोमीटर

नानी के प्रति उनके प्रेम की लोगों ने सराहना की। हिमांशु ने बताया कि दिन में बीस से तीस किलोमीटर रोजाना चलते हैं। जब दो भाई थक जाते हैं तो अन्य दो भाई कांवड़ उठा लेते हैं।

हिमांशु ने बताया कि नानी रूपरानी उनके परिवार के साथ ही घर पर रहती हैं। वे काफी समय से हरिद्वार जाने के लिए बोलती थी। इसलिए इस बार चारों भाइयों ने नानी को हरिद्वार ले जाने का मन बनाया था। वे 121 लीटर साथ लेकर आए हैं।

कांवड़ यात्रा के रंग में रंगा मोदीनगर

कांवड़ यात्रा चल रही है। इस बीच नगरपालिका की पहल से पूरा मोदीनगर कांवड़ यात्रा के रंग में रंग गया है। नगरपालिका की तरफ से नमो भारत कोरिडोर के पिलर पर भगवान महादेव, हनुमान, कृष्ण, परशुराम व अन्य भगवानों के सुंदर चित्र तैयार कराए गए हैं।

C-526-1-NOI1148-335056

साथ ही डिवाइडर के बीच में प्रत्येक बीस मीटर की दूरी पर तिरंगा लगाया गया है। शहर में रौनक देखने लायक है।लोग नगरपालिका की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। राजचौपले पर कंट्रोल रूम का कार्य भी अंतिम चरण में है। आज सोमवार तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है। विशाल कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा के बाद शुरू होगा 90 करोड़ की स्लिप रोड का निर्माण, 5 लाख लोगों को मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में कावंड़ रूट पर निगम ने लगाई 20 किलोमीटर तक बैरिकेडिंग, 334 कैमरों से होगी निगरानी