विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा के बाद शुरू होगा 90 करोड़ की स्लिप रोड का निर्माण, 5 लाख लोगों को मिलेगी राहत

Published: Mon, 03 Aug 2026 05:25 AM (IST)

गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर आवाजाही आसान बनाने के लिए जीडीए 90 करोड़ की लागत से स्लिप रोड का निर्माण ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. जीडीए 90 करोड़ की लागत से स्लिप रोड बनाएगा।

  2. गाजियाबाद के 5 लाख से अधिक लोगों को लाभ।

  3. कांवड़ यात्रा के बाद निर्माण कार्य होगा शुरू।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। एलिवेटेड रोड सफर के लिहाज से शहर की लाइफलाइन मानी जाती है। एलिवेटेड रोड पर उतरने और चढ़ने की समस्या को खत्म करने के लिए जीडीए करीब 90 करोड़ की लागत से स्लिप रोड का निर्माण कराएगा।

इससे गाजियाबाद, इंदिरापुरम, वसुंधरा क्षेत्र के पांच लाख से अधिक लोगों को समय, ईंधन की बचत के साथ ही जाम से राहत मिलेगी। इसका निर्माण कांवड़ यात्रा के बाद आरंभ किया जाएगा। कार्यदायी संस्था ने निर्माण से पूर्व इसका निरीक्षण किया।

तेज होगी आवाजाही

जीडीए एलिवेटेड रोड के लिए स्लिप रोड बना रहा है। इससे वाहनों की सुरक्षित और तेज आवाजाही होगी। दिल्ली से आवाजाही वाले वाहन चालकों को एलिवेटेड रोड पर चढ़ने और उतरने लिए खोड़ा और सीआइएसफ रोड होते हुए लंबा चक्कर नहीं लगाना होगा।

इसको 40 से 50 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड और आधुनिक गर्डर तकनीक से तैयार किया जाएगा। इससे कामकाजी लोगों की समय और ईंधन की बचत हाेगी। इसके लिए कार्यदायी संस्था की ओर से निरीक्षण किया गया है।

जाम से मिलेगी मुक्ति, बचेगा फ्यूल

कांवड़ यात्रा संपन्न होने बाद इसका निर्माण कार्य आरंभ करने के साथ ही इसे तेजी से पूरा किया जाएगा। इससे लोगों को जाम से मुक्ति और समय व ईंधन की बचत होगी।

दिल्ली जाने वालों को कनावनी मंदिर के बराबर ग्रीन बेल्ट पुस्ता रोड से रैंप-2 से चढ़ना होगा। वहीं, दिल्ली से आने वालों को कनावनी मंदिर के निकट रैंप-1 से स्लिप रोड से उतर सकेंगे। 

यह भी पढ़ें- नोएडा में 200 करोड़ से होगा 5 KM लंबी एलिवेटेड रोड का विस्तार, जेवर एयरपोर्ट तक मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर निर्माण कार्य ठप, PWD को चार महीने से नहीं मिल रहे पाइप

एलिवेटेड के स्लिप रोड का निर्माण कार्य जल्द आरंभ किया जाएगा, जिससे लाखों लोग लाभांवित होंगे। एक से सवा घंटे का सफर 20 से 25 मिनट में पूरा होने के साथ ही एलिवेटेड रोड पर सीधे एंट्री और एग्जिट की सुविधा मिलेगी। जाम से निजात और समय और ईंधन बचेगा।

-

आलोक रंजन, मुख्य अभियंता जीडीए