विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कनावनी में किसानों का 55वें दिन भी धरना जारी, हाईकोर्ट ने अधिकारियों को किया तलब

Published: Wed, 07 Oct 2026 08:04 PM (IST)

गाजियाबाद के कनावनी गांव में किसानों का अपनी जमीन और खसरा-खतौनी में नाम बहाली की मांग को लेकर 55वें दिन भी धरना जारी रहा।

News Article Hero Image

HighLights

  1. कनावनी गांव में किसानों का 55वें दिन भी धरना जारी।

  2. किसानों ने जमीन और खसरा-खतौनी में नाम बहाली की मांग की।

  3. हाईकोर्ट ने मामले में अधिकारियों को तलब किया, समाधान की उम्मीद।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। गाजियाबाद के कनावनी गांव में किसानों का अपनी जमीन और खसरा-खतौनी में नाम बहाली की मांग को लेकर चल रहा धरना बुधवार को 55वें दिन भी जारी रहा। मांगाें को लेकर किसानों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

इस पर हाईकोर्ट ने अधिकारियाें को तलब किया गया है। किसानों का कहना है कि हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अधिकारियों को कोर्ट के आदेशों के अनुपालन को लेकर स्पष्ट जवाब देना होगा। यह उनके लंबे संघर्ष की बड़ी उपलब्धि है और उन्हें उम्मीद है कि कोर्ट की सख्ती के बाद उनकी समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई होगी।

किसानों के अधिकार की है लड़ाई

अब यह लड़ाई केवल जमीन की नहीं, बल्कि किसानों के अधिकार की भी है। किसान प्रवीण नागर और अशोक कसाना का कहना है कि किसान लंबे समय से अपनी मांग को लेकर डटे हुए हैं। किसानों का धैर्य अब जवाब दे रहा है और अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर किसानों में रोष है।

धरने में लिखीराम शर्मा, कैलाश नागर, चतर सिंह नागर, मथन सिंह नागर, श्रीचंद नागर, अंतराज कसाना, फतेह सिंह, दीपक महाराज सिंह नागर आदि किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- प्रशासन की अनदेखी पर फूटा किसानों का गुस्सा, कनावनी में जुटने लगे नोएडा-ग्रेटर नोएडा के किसान; महाघेराव की तैयारी