कैलाशपुरम फेज-टू में स्वच्छता के प्रति किया जागरूक, बांटे कूड़ेदान
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : आरडब्ल्यूए कैलाशपुरम फेज-टू ने रविवार को पार्षद पति सोहनवीर ¨सह सोनी के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। गीला और सूखा कूड़ा स्त्रोत पर अलग करने के लिए नगर निगम से मिले हरे और नीले कूड़ेदान लोगों को बांटे गए।

कॉलोनी में भ्रमण के दौरान आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने मुहल्ले और गलियों को साफ सुथरा रखें। कूड़ा इधर-उधर न फेंकें। उसे इकट्ठा करके रोजाना नगर निगम की कूड़ा गाड़ी में ही डालें। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने पूरे क्षेत्र को चार जोन में बांटा है। हर गली के मोड़ पर संकेतक लगाए हैं, जिससे बाहर से आने वालों को मकान खोजने में सहूलियत हो जाए। बताया कि भविष्य में प्रमुख स्थानों पर मैप लगाने की भी योजना है। पार्षद पति सोहनवीर ¨सह सोनी ने बीते दिनों कॉलोनी में आयोजित एक कार्यक्रम में भरोसा दिलाया था कि यहां की सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत जनवरी में हो जाएगी। सबसे पहले पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण कराया जाएगा। फिर गलियों को इंटरलॉ¨कग टाइल्स बिछाकर पक्का किया जाएगा। इस अभियान में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ईश्वर शुक्ला, उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, योगेंद वर्मा, कमलेश कुमार, सचिव रणपाल ¨सह, राजकुमार शर्मा, अभिनव कौशिक, अभिषेक ¨सह, सचिन शर्मा, संजीव तिवारी, सुंदरलाल, दीपक, नितिन, नवनीत, आरपी ¨सह, अजित अत्रि आदि शामिल रहे।