Move to Jagran APP

कैला भट्टा में झुका मकान, दहशत में लोग

कैला भट्टा में शनिवार को एक मकान आगे की तरफ झुक गया। उसमें कई परिवार किराये पर रह रहे थे। नीचे दुकानें खुली हुई थीं। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने मकान को खाली कराया। मकान को ताला लगाकर बंद कर दिया गया है। मकान मालिक वहां नहीं था। अब इस मकान को ध्वस्त करने के लिए नगर निगम की तरफ से नोटिस भेजा जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Jul 2018 08:35 PM (IST)Updated: Sat, 28 Jul 2018 10:16 PM (IST)
कैला भट्टा में झुका मकान, दहशत में लोग
कैला भट्टा में झुका मकान, दहशत में लोग

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : कैला भट्टा में शनिवार को एक मकान आगे की तरफ झुक गया। उसमें कई परिवार किराये पर रह रहे थे। नीचे दुकानें खुली हुई थीं। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने मकान को खाली कराया। मकान पर ताला को ताला लगाकर बंद कर दिया गया है। मकान मालिक वहां नहीं था। अब इस मकान को ध्वस्त करने के लिए नगर निगम की तरफ से नोटिस भेजा जाएगा। जब तक मकान ध्वस्त नहीं होता, यह आसपास के मकानों के लिए खतरा बन कर खड़ा रहेगा। इसके सामने मकान में रहे लोग दहशत में है। अगर, ये मकान गिरा तो उन्हें नुकसान पहुंचेगा।

loksabha election banner

कैला भट्टा स्थित मोती मस्जिद वाली गली में बड़े नाले के सहारे नासिर अली और इशहाक अली का मकान है। यह दोनों भाई हैं। करीब 30 साल पहले मकान का निर्माण हुआ था। इसमें ऊपर दस कमरे और नीचे दस दुकानें बनी हैं। दोनों भाई सादक की पुलिया के पास रहते हैं। कमरों में तीन लोग किराये पर रह रहे थे। नीचे सभी दुकानें किराये पर थीं। शनिवार सुबह अचानक मकान आगे की तरफ झुक गया। इसकी दीवार और इसके पीछे बने मकान के बीच काफी फासला आ गया। लोगों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। एडीएम (भूमि अर्जन) मदन ¨सह गबरियाल, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, नगर निगम के मुख्य अभियंता मोइनुद्दीनप, अधिशासी अभियंता सूरजपाल वाष्र्णेय वहां पहुंचे। पुलिस की मदद से उन्होंने दुकानें खाली कराईं और कमरों में रह रहे लोगों को बाहर निकाला। उसके बाद घर को ताला लगा दिया गया। मकान मालिक से एडीएम ने फोन पर बात की। मकान को खुद ध्वस्त कराने के लिए कहा। मकान मालिक ने उन्हें बताया कि वह इसे तोड़ने वाले थे। बाद में तय हुआ कि बारिश के बाद यह कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि इसे जल्द ध्वस्त करा दिया जाएगा। इधर, नगर निगम मकान मालिक को नोटिस देगा। अगर, इसे ध्वस्त नहीं कराया गया तो जिला प्रशासन यह कार्रवाई करेगा।

नाला बनने से कमजोर हुआ मकान

मकान मालिक नासिर अली के बेटे आरिफ ने बताया कि तीन साल पहले नाला खोदा गया था। नगर निगम ने उसे पक्का नहीं कराया। उसकी वजह से उनके मकान की नींव कमजोर हो गई और झुक गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.