अस्पताल से स्कूल संचालक की पत्नी के गहने गायब
विजयनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती स्कूल संचालक की पत्नी के दो लाख रुपये के गहने गायब हो गए। इलाज के दौरान डॉक्टर ने कुछ गहने उतरवाए थे जिन्हें नर्स ने अस्पताल में ही रख दिया। पीड़ित के मुताबिक डिस्चार्ज कराने के बाद वह अस्पताल से बिना गहने लिए ही चले गए। लौटकर देखा तो सीसीटीवी कैमरा बंद होने के बाद गहने नहीं दिखे। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
जासं, गाजियाबाद : विजयनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती स्कूल संचालक की पत्नी के दो लाख रुपये के गहने गायब हो गए। इलाज के दौरान डॉक्टर ने कुछ गहने उतरवाए थे, जिन्हें नर्स ने अस्पताल में ही रख दिया। पीड़ित के मुताबिक डिस्चार्ज कराने के बाद वह अस्पताल से बिना गहने लिए ही चले गए। लौटकर देखा तो सीसीटीवी कैमरा बंद होने के बाद गहने नहीं दिखे। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विजयनगर के रहने वाले धीरेंद्र सिंह भदौरिया निजी स्कूल चलाते हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी नीलिमा को बृहस्पतिवार दस्त लग गए थे, जिस कारण उनकी तबियत काफी खराब हो गई। सुबह 11 बजे वह प्रताप विहार स्थित एक अस्पताल में उन्हें ले गए, जहां डॉक्टर ने इलाज के दौरान नीलिमा के एक हाथ कंगन व कुछ अन्य गहने उतरवा दिए थे। दो बजे डिस्चार्ज होने के बाद दोनों अस्पताल से लौट आए। घर आकर पता चला कि गहने अस्पताल में ही रह गए हैं। धीरेंद्र के मुताबिक वह अस्पताल पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे देखे। आरोप है कि करीब डेढ़ बजे तक गहने उसी स्थान पर दिख रहे हैं, जहां नर्स ने रखे थे। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे कुछ देर के लिए बंद हो गए। फिर अगली फुटेज में गहने उस स्थान से गायब हो गए। विजयनगर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि तहरीर व फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।