Move to Jagran APP

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने लिया कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

जासं साहिबाबाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन को लेकर भाजपाइयों ने बुधवार को दिनभर रणनीति बनाई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल के नेतृत्व में जिला और महानगर पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों पर जाकर तैयारियों को परखा। मोहित बेनीवाल ने बताया कि कोविड 19 महामारी के खिलाफ केंद्र सरकार के वैक्सीनेशन अभियान की सफलता को लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने धन्यवाद अभियान की शुरुआत की है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 08:38 PM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 08:38 PM (IST)
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने लिया कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

जासं, साहिबाबाद: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन को लेकर भाजपाइयों ने बुधवार को दिनभर रणनीति बनाई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल के नेतृत्व में जिला और महानगर पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों पर जाकर तैयारियों को परखा। मोहित बेनीवाल ने बताया कि कोविड 19 महामारी के खिलाफ केंद्र सरकार के वैक्सीनेशन अभियान की सफलता को लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने धन्यवाद अभियान की शुरुआत की है। बृहस्पतिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कैलास मानसरोवर में वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करेगे। उसके बाद आइटीएस कालेज में कोरोना योद्धाओं का सम्मान करेंगे। पूरे देश के हर जिले में धन्यवाद अभियान शुरू किया जा रहा है। इसकी शुरुआत गाजियाबाद हो जा रही है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए बनी रणनीति : वर्ष 2022 की शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पूरे पश्चिमी यूपी को संदेश देने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं अभियान की शुरुआत करने गाजियाबाद आ रहे हैं। साथ ही उनकी कोशिश कोरोनाकाल के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के कामों को गिनवाने की रहेगी। वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में विधायक सुनील शर्मा ने साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से 1.52 लाख वोट से बड़ी जीत हासिल की थी। ऐसे में भाजपा अपने गढ़ साहिबाबाद से ही मिशन 2022 की शुरुआत करना चाहती है।

loksabha election banner

यह रहेगा कार्यक्रम

- सुबह 10 बजे महाराजपुर पैसिफिक माल के सामने स्वागत कार्यक्रम।

- 11 बजे इंदिरापुरम के कैलास मानसरोवर भवन स्थित वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण।

- 12 बजे आइटीएस कालेज में कोरोना योद्धाओं का सम्मान।

- यहीं पर कार्यकर्ताओं के संग बैठक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.