संडे के जाम ने किया लोगों का बुरा हाल
संडे के जाम ने किया लोगों का बुरा हालसंडे के जाम ने किया लोगों का बुरा हालसंडे के जाम ने किया लोगों का बुरा हालसंडे के जाम ने किया लोगों का बुरा हालसंडे के जाम ने किया लोगों का बुरा हालसंडे के जाम ने किया लोगों का बुरा हालसंडे के जाम ने किया लोगों का बुरा हालसंडे के जाम ने किया लोगों का बुरा हालसंडे के जाम ने किया लोगों का बुरा हालसंडे के जाम ने किया लोगों का बुरा हालसंडे के जाम ने किया लोगों का बुरा हाल
संवाद सहयोगी, मोदीनगर : वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते रविवार को दिल्ली मेरठ हाईवे पर भीषण जाम लग गया। जाम के कारण मोदीनगर व मुरादनगर में कई किमी तक वाहनों की कतारें लग गई। इसके चलते सैकड़ों वाहन चालक फंसे रहे।
रविवार की छुट्टी के चलते दिल्ली मेरठ हाईवे पर वाहनों का काफी दबाव रहा। इसके चलते मुरादनगर में दिन निकलते ही हाईवे पर जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते गाजियाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम इतना लंबा था कि गांव मिलक दुहाई से लेकर आयुध निर्माणी गेट तक करीब तीन किमी तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। इस दौरान जाम से बचने के लिए कुछ वाहन चालक विपरित दिशा में आ गए। इससे दिल्ली मेरठ हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। जाम इतना भीषण था कि राहगीरों को दस मिनट की दूसरी को तय करने में एक घंटे से भी अधिक का समय लगा। जाम के दौरान कई एंबुलेंस भी हाईवे पर फंसी नजर आई। यह स्थिति देर शाम तक जारी रही, लेकिन हाईवे से अधिकांश कटों से पुलिस कर्मी नदारद मिले।
मोदीनगर में भी रही दिन भर जाम की स्थिति
मुरादनगर के साथ-साथ मोदीनगर दिल्ली मेरठ हाईवे पर भी रविवार को दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण गाजियाबाद की ओर महेंद्रपुरी गेट से लेकर भगवानगंज मंडी तक तथा मेरठ की ओर सिखेड़ा रोड से सौंदा कट तक वाहनों की कतारें लगी रही।
संपर्क मार्गो पर भी लगा भीषण जाम
रविवार को दिल्ली मेरठ हाईवे पर लगे भीषण जाम से बचने के लिए वाहन चालकों ने संपर्क मार्गो का सहारा लिया। वाहन चालक गंगनहर पटरी मार्ग, रावली रोड तथा पाइप लाइन मार्ग से होते हुए अपने अपने गंतव्य को जाने लगे, लेकिन इस दौरान उन्हें संपर्क मार्गो पर भी जाम के झाम से दो चार होना पड़ा। गंगनहर पटरी मार्ग पर निवाड़ी गंगनहर पुल व सोनिया विहार रेगूलेटर तथा पाइप लाइन मार्ग पर चुंगी नंबर तीन के अलावा सरना चौपले पर भी वाहन चालक जाम में फंसे रहे। अधिकारी कथन
वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते रविवार को दिल्ली मेरठ हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम के मद्देनजर हाईवे पर अधिकांश कटों पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे, ताकि जाम की समस्या से निपटा जा सके।
उमेश बहादुर सिंह, एसएचओ मुरादनगर।