महाजाम ने रोकी दिल्ली-मेरठ हाईवे की रफ्तार
जाम ने रोकी दिल्ली-मेरठ हाईवे की रफ्तारजाम ने रोकी दिल्ली-मेरठ हाईवे की रफ्तारजाम ने रोकी दिल्ली-मेरठ हाईवे की रफ्तारजाम ने रोकी दिल्ली-मेरठ हाईवे की रफ्तारजाम ने रोकी दिल्ली-मेरठ हाईवे की रफ्तारजाम ने रोकी दिल्ली-मेरठ हाईवे की रफ्तारजाम ने रोकी दिल्ली-मेरठ हाईवे की रफ्तारजाम ने रोकी दिल्ली-मेरठ हाईवे की रफ्तारजाम ने रोकी दिल्ली-मेरठ हाईवे की रफ्तारजाम ने रोकी दिल्ली-मेरठ हाईवे की रफ्तारजाम ने रोकी दिल्ली-मेरठ हाईवे की रफ्तारजाम ने रोकी दिल्ली-मेरठ हाईवे की रफ्तारजाम ने रोकी दिल्ली-मेरठ हाईवे की रफ्तारजाम ने रोकी दिल्ली-मेरठ हाईवे की रफ्तारजाम ने रोकी दिल्ली-मेरठ हाईवे की रफ्तारजाम ने रोकी दिल्ली-मेरठ हाईवे की रफ्तार
संवाद सहयोगी, मोदीनगर : दिल्ली-मेरठ हाईवे पर लोगों को सोमवार को फिर एक बार भयंकर जाम का सामना करना पड़ा। बरसात के बाद गड्ढों में तब्दील हुई सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य होने व वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण मोदीनगर में तीन तथा मुरादनगर में पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गई। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पिछले दिनों हुई बरसात के बाद दिल्ली-मेरठ हाईवे पर जगह-जगह गहरे-गहरे गड्ढे हो गए। इस कारण मोदीनगर व मुरादनगर में हाईवे पर आए दिन लगने वाले जाम की स्थिति और गहरा गई। सोमवार को लोक निर्माण विभाग ने मोदीनगर में गांव काजमपुर से गांव अबूपुर के बीच तथा मुरादनगर में आयुध निर्माणी गेट से गांव असालतनगर के बीच सड़क पुनर्निर्माण शुरू कराया। इसके चलते दिल्ली-मेरठ हाईवे की रफ्तार थम गई। देखते ही देखते भीषण जाम लग गया और सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। हाईवे पर लगे जाम का आलम यह था कि मेरठ से गाजियाबाद की ओर जाने वाले मार्ग पर हरमुखपुरी गेट से लेकर सौंदा कट तक तथा गाजियाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले मार्ग पर गांव दुहाई से आयुध निर्माणी गेट व मनोटा गेट से काजमपुर गेट तक सैकड़ों वाहन चालक जाम में फंसे रहे। इसके चलते राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम इतना भीषण था कि लोगों को मिनटों की दूरी को तय करने में घंटों का समय लगा। सुबह से लगा जाम देर शाम तक जारी रहा। जाम के दौरान हाईवे पर पुलिसकर्मी भी तैनात थे, लेकिन भीषण जाम के सामने वह भी बेबस नजर आए। संपर्क मार्ग भी रहे जाम के नाम :
सोमवार को दिल्ली-मेरठ हाईवे पर लगे भीषण जाम से बचने के लिए वाहन चालकों ने गंगनहर पटरी मार्ग एवं पाइप लाइन मार्ग से गंतव्य को जाना उचित समझा, लेकिन वाहन चालकों को वहां भी जाम के झाम से दो चार होना पड़ा। गंगनहर मार्ग पर निवाड़ी पुल तथा गांव अबूपुर के पास स्थित सोनिया विहार रेग्युलेटर पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वहीं पाइप लाइन मार्ग स्थित चुंगी नंबर तीन तथा सरना चौपले के पास भी वाहन चालक जाम में फंसे नजर आए। समय पर यूटर्न न बनना जाम का कारण : स्थानीय प्रशासन ने मोदीनगर व मुरादनगर में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए मुरादनगर गंगनहर के पास एक तथा मोदीनगर राजचौपले के पास दो यूटर्न बनाए जाने को मंजूरी दी थी। जीडीए द्वारा यूटर्न निर्माण कार्य शुरू भी करा दिया गया। जिसको पूरा कराए जाने की समय सीमा 24 जनवरी तय की गई थी। यूटर्न निर्माण कार्य शुरू हो जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि अब मोदीनगर व मुरादनगर में आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी, लेकिन तय सीमा के बाद भी अभी तक एक भी यूटर्न बनकर तैयार नहीं हुआ है। समय पर यूटर्न न बनना भी जाम का मुख्य कारण बना हुआ है। सोमवार को हाईवे पर वाहनों का बढ़ता दबाव तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क पुनर्निर्माण कार्य कराए जाने के चलते जाम की स्थिति बनी रही। जाम के मद्देनजर हाईवे पर जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात किये थे, ताकि जाम की समस्या से निपटा जा सके।
- केपी मिश्रा, सीओ मोदीनगर।