विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंस्टाकार्ट टीम लीडर ने 1.93 लाख रुपये का गबन कर दिया, गाजियाबाद में केस दर्ज

Published: Sun, 11 Oct 2026 10:34 AM (GMT+05:30)

गाजियाबाद में इंस्टाकार्ट सर्विसेज के एक टीम लीडर पर कंपनी के 1.93 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा है। ...और पढ़ें

इंस्टाकार्ट टीम लीडर ने 1.93 लाख रुपये का गबन कर दिया ( एआई जेनरेटेड इमेज )

इंस्टाकार्ट टीम लीडर ने 1.93 लाख रुपये का गबन कर दिया ( एआई जेनरेटेड इमेज )

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कोतवाली में ई-कार्ट से जुड़ी इंस्टाकार्ट सर्विसेज के एक टीम लीडर पर कंपनी के 1.93 लाख रुपये का गबन करने का आरोप लगा है। वित्तीय ऑडिट के दौरान मामला सामने आने के बाद कंपनी ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

कंपनी प्रबंधन से जुड़े राम भवन सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि आरोपित विपिन कंपनी के साउथ साइड जीटी रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हब में टीम लीडर के पद पर कार्यरत था।

सीओडी की राशि का हिसाब नहीं मिल पाया था

वह नकद भुगतान (सीओडी) की राशि के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहा था। शिकायत के मुताबिक 23 जुलाई को वित्तीय ऑडिट के दौरान सामने आया कि आरोपित 1.93 लाख रुपये की सीओडी राशि का हिसाब नहीं दे सका।

निजी इस्तेमाल के नाम पर गबन की रकम

आरोप है कि उसने इस रकम का अपने निजी इस्तेमाल के लिए गबन कर लिया। इसके बाद वह हब से फरार हो गया और ई-मेल के माध्यम से अपने पद से त्यागपत्र भी भेज दिया।

कंपनी की ओर से इसे आर्थिक नुकसान पहुंचाने और आपराधिक विश्वासघात का मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई। कोतवाली पुलिस ने 10 कंपनी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- होर्डिंग बोर्ड से चमक रही सियासत, गाजियाबाद की सुंदरता पर दाग