खेलते-खेलते दिल्ली पहुंचे भाई-बहन, बरामद
दिल्ली के सीमावर्ती थाना गाजीपुर से संपर्क किया। रात करीब आठ बजे भाई-बहन दिल्ली के गाजीपुर में मिल गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 04:26 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 04:26 PM (IST)
जासं, खोड़ा : कला एंक्लेव से बृहस्पतिवार शाम को लापता हुए मासूम भाई-बहन दिल्ली के गाजीपुर में सकुशल मिले। दोनों खेलते समय रास्ता भटककर गाजीपुर पहुंच गए थे।
बृहस्पतिवार शाम सात बजे खोड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली कि कला एंक्लेव में घर के बाहर खेल रहा चार साल का मासूम तीन साल की बहन के साथ लापता हो गया। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। दिल्ली के सीमावर्ती थाना गाजीपुर से संपर्क किया। रात करीब आठ बजे भाई-बहन दिल्ली के गाजीपुर में मिल गए। खोड़ा पुलिस ने उन्हें स्वजन को सौंप दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद असलम ने बताया है कि बच्चे सकुशल बरामद हो गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें