होटल के कर्मचारी ने ही चोरी किए थे महिला के गहने
कौशांबी स्थित होटल क्लार्क इन में महिल डॉक्टर व उनके परिजनों के गहने चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। होटल के कर्मचारी ने ही चोरी की थी। उसके पास से चोरी के सामान बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। कौशांबी स्थित होटल क्लार्क इन में महिल डॉक्टर व उनके परिजनों के गहने चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। होटल के कर्मचारी ने ही चोरी की थी। उसके पास से चोरी के सामान बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
जागरण संवाददता, साहिबाबाद : कौशांबी स्थित होटल क्लार्क इन में महिला डॉक्टर व उनके परिजनों के गहने चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। होटल के कर्मचारी ने ही चोरी की थी। उसके पास से चोरी के सामान बरामद हुए हैं।
कौशांबी चौकी प्रभारी राजीव बालियान ने बताया कि होटल कर्मचारी सुमिरन प्रसाद निवासी करावल नगर दिल्ली को कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास से सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी के 22 हजार रुपये, गहने व अन्य सामान बरामद हुए हैं। लालच में आकर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बता दें कि झारखंड के बोकारो निवासी डॉ. अमन शैंकी दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में डॉक्टर हैं। शुक्रवार को उनकी सगाई थी। सगाई के बाद उनके माता-पिता क्लार्क इन होटल में रुके थे। रात में उनके कमरे से तीन मोबाइल फोन, करीब 25 हजार रुपये व डेढ़ लाख रुपये के गहने चोरी हो गए थे। उन्होंने इस मामले में इंदिरापुरम थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।