दैनिक जागरण की खबर का असर, इंदिरापुरम के न्याय खंड-2 में पानी की लाइन का काम शुरू; 5 हजार लोगों को मिलेगी राहत
इंदिरापुरम के न्याय खंड-दो में दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान शुरू हो गया है। दैनिक जागरण की खबर ...और पढ़ें

पेयजल लाइन के मेंटेनेंस का कार्य शुरू।
HighLights
न्याय खंड-दो में दूषित पानी की समस्या का समाधान
दैनिक जागरण की खबर के बाद मरम्मत काम शुरू
क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से 5000 लोगों को मिलेगी राहत
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम के न्याय खंड-दो में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन का मेंटेनेंस का कार्य शुरू कर दिया गया है। अगले एक-दो दिन में लोगों को दूषित पानी से पूरी राहत मिल जाएगी।
दरअसल, दैनिक जागरण ने बृहस्पतिवार को दूषित पानी से परेशान लोगों की समस्या को प्राथमिकता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद जलकल विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान लेकर लाइन के मेंटेनेंस का कार्य शुरू कर दिया है।
न्याय खंड-दो में लाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब पांच दिन से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही थी। बृहस्पतिवार को भी दूषित पानी आया। टोंटी खोलते ही दूषित पानी की बदबू आने लगती है। लोगों ने बताया कि पा इतना गंदा है कि हाथ धोने के लायक भी नहीं है। पीने के लिए भी दुकानों से पीना खरीदना पड़ रहा है।
पेयजल लाइन की मरम्मत का काम शुरू
अब क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया हैै। स्थानीय निवासी किशोर ठाकुर ने बताया कि आए दिन दुर्गंधयुक्त पानी की जलापूर्ति होती थी। अब लाइन का मेंटेनेंस कार्य होने से पांच हजार लोगों को राहत मिल जाएगी। इसके लिए लोगों ने दैनिक जागरण का धन्यवाद व्यक्त किया है।
न्याय खंड में पेयजल लाइन के मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है। जल्द ही पूरी तरह से गंदे पानी से राहत मिल जाएगी। इसके अलावा भी जहां से शिकायत आ रही हैं वहां भी समाधान कराया जाएगा।
-केपी आनंद, महाप्रबंधक, जलकल विभाग।
यह भी पढ़ें- इंदिरापुरम में 15 दिन से टूटी पेयजल लाइन, सड़कें बनीं तालाब; घरों में पानी की किल्लत
यह भी पढ़ें- मेरठ में एक कॉलोनी ऐसी है, जहां नगर निगम ने 35 साल में भी पेयजल लाइन नहीं बिछवाई, हाउस टैक्स व जलकर दे रहे हैं लोग
