विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में निर्माण कार्य के दौरान IGL पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, गैस रिसाव से मची अफरातफरी

Published: Mon, 26 Oct 2026 05:42 PM (IST)

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान आईजीएल की पीएनजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी वजह ...और पढ़ें

इंदिरापुरम में गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, दैनिक जागरण।

इंदिरापुरम में गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, दैनिक जागरण।

HighLights

  1. इंदिरापुरम में निर्माण कार्य से गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई।

  2. गैस रिसाव से अफरातफरी मची, यातायात भी रुका।

  3. आईजीएल टीम ने पाइपलाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम के ज्ञानखंड 1 इलाके में सोमवार को निर्माण कार्य के दौरान आईजीएल की पीएनजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से तेजी से गैस का रिसाव होने लगा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। कुछ देर के लिए यातायात भीरुक गया। वहीं दूसरी तरफ इस दौरान गैस आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामाना करना पड़ा।

स्कूल के पास गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त

स्थानीय निवासी रोबिन त्यागी का कहना है कि सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास निर्माण कार्य के दौरान दोपहर करीब ढाई बजे पीएनजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान तेजी से हुए गैस रिसाव होने लगा। इसकी सूचना आईजीएल अधिकारी को दी गई।

आईजीएल टीम ने की पाइपलाइन की मरम्मत

साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम पहुंच गई। उसके बाद आपूर्ति रोक दी गई। गैस आपूर्ति ठप हाेने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची आईजीएल की टीम ने पाइपलाइन मरम्मत कर दी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली दंगों के आरोपी को SC से झटका, गाजियाबाद के कॉलेज में लॉ क्लासेस अटेंड करने की अर्जी खारिज

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद-मुरादाबाद रेल लाइन का विस्तार: अमरोहा के 46 गांवों की ज़मीन का अधिग्रहण, क्रय-विक्रय पर लगी रोक