विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद: इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, चार फ्लोर तक फैली लपटें; दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Published: Wed, 29 Apr 2026 09:03 AM (IST)Updated: Wed, 29 Apr 2026 12:08 PM (IST)

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। नौवीं मंजिल से शुरू हुई ...और पढ़ें

HighLights

  1. इंदिरापुरम गौड़ ग्रीन एवेन्यू में नौवीं मंजिल पर लगी आग।

  2. आग नौवीं से बारहवीं मंजिल तक फैली, छह फ्लैट चपेट में।

  3. एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, कोई जनहानि नहीं।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम के अभय खंड-2 स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां नौवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। देखते ही देख इस आग ने विकराल रूप ले लिया और नौवीं मंजिल से यह आग 12वें फ्लोर तक पहुंच गई जिसकी चपेट में कुल 6 फ्लैट्स आए हैं। इस आग का धुआं दो किलोमीटर दूर तक देखा जा सकता है।

सूचना मिलते ही पहुंचे दमकलकर्मी

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां एक-एक कर मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य किया। लगभग दो घंटे से ज्यादा समय तक आग बुझाने का कार्य जारी रहा और हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म के आने के बाद ही आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।

indirapuram fire 3

क्यों 9 से 12वीं मंजिल तक पहुंची आग

हालांकि आग ने इतना विकराल रूप इसलिए लिया क्योंकि फायर ब्रिगेड को सामने से आग बुझाने के लिए जगह ही नहीं मिली। फायर ब्रिगेड फ्लैट के पास तक नहीं पहुंच सकी और वहां उसके घूमने तक के लिए भी प्रॉपर जगह नहीं थी जिस कारण आग 12वें फ्लोर तक जा पहुंची।

indirapuram fire 6

छह फ्लैट्स आग की चपेट में

बताया जा रहा है कि गौड़ ग्रीन एवेन्यू की नौवीं मंजिल के एक फ्लैट में लगी आग देखते ही देखते 12वें फ्लोर तक फैल गई और छह फ्लैट्स को अपनी चपेट में ले लिया। फ्लोर नंबर 9,10,11,12 में आग लगी थी।

indirapuram fire 5

इन फ्लोर्स के कुल छह फ्लैट आग की चपेट में आ गए। सुबह 10.45 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और अब कूलिंग का काम चल रहा है, धुआं बचा है। इस बीच खबर है कि सभी प्रभावित फ्लैटों का सारा सामान जलकर राख हो गया है।

एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

माना जा रहा है कि यह आग एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी है। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अभी तक किसी जनहानि की कोई खबर नहीं है।

लोग अपने घरों से निकले बाहर

सोसाइटीवासियों में दहशत का माहौल रहा। दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। लोग अपने फ्लैटों से बाहर निकल गए हैं। अन्य फ्लैटों के लोग भी बाहर निकलकर सोसाइटी में नीचे आ गए और तबाही का मंजर देखते रहे।

indirapuram fire 7

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बहुमंजिली आवासीय भवन में भीषण आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश देते हुए राहत कार्य में तेजी लाने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में दमकल विभाग को मिला हाई कैपेसिटी फायर टेंडर, आग पर 30 मिनट तक लगातार पानी की बौछार संभव

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में चारे से लदे ट्रैक्टर में लगी आग, लपटें घरों और दुकानों तक फैलने से मची अफरा-तफरी