विद्युत निगम के कर्मचारियों से की अभद्रता
भोपुरा में बकाया होने पर विद्युत निगम के कर्मचारियों एक उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया। इस पर उपभोक्ता के बेटे ने विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। विद्युत निगम के अधिकारी ने आरोपित के खिलाफ साहिबाबाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विद्युत निगम के अवर अभियंता निरंजन मौर्या ने बताया कि बुधवार को बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान भोपुरा में 7
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : भोपुरा में विद्युत निगम के कर्मचारियों ने बकाया होने पर एक उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया। इस पर उपभोक्ता के बेटे ने विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। विद्युत निगम के अधिकारी ने आरोपित के खिलाफ साहिबाबाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विद्युत निगम के अवर अभियंता निरंजन मौर्या ने बताया कि बुधवार को बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान भोपुरा में 7,862 रुपये बकाया होने पर उपभोक्ता सोहन लाल का कनेक्शन काट दिया गया। इस पर सोहन लाल के बेटे गोलू ने उनके और टीम के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इससे बीच में ही अभियान बंद हो गया। उनकी शिकायत पर गोलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।