Move to Jagran APP

तीरंदाजी में चमके स्वामी विवेकानंद के खिलाड़ी

तीरंदाजी में चमके स्वामी विवेकानंद के खिलाड़ीतीरंदाजी में चमके स्वामी विवेकानंद के खिलाड़ीतीरंदाजी में चमके स्वामी विवेकानंद के खिलाड़ीतीरंदाजी में चमके स्वामी विवेकानंद के खिलाड़ी

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Nov 2018 09:55 PM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 09:55 PM (IST)
तीरंदाजी में चमके स्वामी विवेकानंद के खिलाड़ी
तीरंदाजी में चमके स्वामी विवेकानंद के खिलाड़ी

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने दिल्ली में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय को कुल 14 पदक हासिल हुए। तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन यमुना क्रीड़ा स्थल नई दिल्ली में 25 से 30 नवंबर तक किया गया। इस प्रतियोगिता में आर्चरी एकेडमी दिल्ली, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली, देवांश आर्चरी एकेडमी और यमुना स्पो‌र्ट्स कॉम्प्लेक्स दिल्ली व आर्चरी एकेडमी के लगभग 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विद्यालय के मीडिया प्रभारी श्याम बाबू अग्रवाल ने बताया कि तीरंदाजी प्रतियोगिता में तेजस्विनी ने पांच स्वर्ण पदक जीते। वहीं रिया ने दो स्वर्ण व दो रजत पदक हासिल किए। शिरीष ने दो स्वर्ण पदक जीते एकता ने एक रजत पदक विशाल ने एक स्वर्ण पदक विनीत ने दो स्वर्ण एक रजत पदक हासिल कर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर शुक्रवार को विद्यालय के अध्यक्ष केशव कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता, प्रबंधक डॉ. राधेश्याम गुप्ता और प्रधानाचार्य विशोर कुमार ने छात्रों को बधाई दी। विद्यालय के तीरंदाजी कोच अजीत कुमार व खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.