Move to Jagran APP

भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका : जनरल वीके सिंह

भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश ने बुधवार को पूर्व सैनिकों के साथ वर्चुअल सम्मेलन हुआ।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jun 2020 09:37 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2020 09:37 PM (IST)
भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका : जनरल वीके सिंह
भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका : जनरल वीके सिंह

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश ने बुधवार को पूर्व सैनिकों के साथ वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत अभियान में पूर्व सैनिकों की भूमिका पर चर्चा की गई। सम्मेलन के मुख्य वक्ता सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने सैनिकों को संबोधित किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सैनिक ही केवल देश में एक ऐसी कड़ी है जो समाज का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। केवल सैनिक ही नौकरी में देश को सेवाएं देने के बाद रिटायर होकर भी देश के लिए कुछ करने के लिए तैयार रहता है। हम यह भली-भांति जानते हैं कि अगर हम आत्मनिर्भर नहीं हैं तो कोई हमें विकसित नहीं होने देगा। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान शुरू किया है। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि सैनिक के लिए सभी धर्म समान होते हैं। जब हम सेना में होते हैं तो एक ही तंबू के अंदर सभी धर्मों के दर्शन करते हैं। जनरल ने कहा कि आज हमें यह विचार करना है कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने में हम क्या-क्या योगदान दे सकते हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों को इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया। इस सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रत पाठक और दयाशंकर दुबे ने सैनिकों का आभार व्यक्त किया। वीडियो कांफ्रेंसिग में जुड़ने वाले पूर्व सैनिकों में बृजमोहन सिंह, यूएस चौहान, महेश मिश्रा, सरोज सिंह, बलविद्र कुमार, दीक्षा वर्मा, समत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.