मां दुर्गा की प्रतिमा का किया गया विसर्जन
जासं गाजियाबाद अर्थला स्थित कृत्रिम तालाब में सोमवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 10:11 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:08 AM (IST)
जासं, गाजियाबाद : अर्थला स्थित कृत्रिम तालाब में सोमवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। कोरोना की वजह से तालाब पर ज्यादा भीड़ जमा होने की इजाजत नहीं मिली। श्रद्धालुओं ने विसर्जन के साथ कोरोना को खत्म करने की भी मन्नत मांगी।
सुबह से पंडालों में पूजा अर्चना के बाद विसर्जन प्रक्रिया शुरू हो गई। संजय नगर बी ब्लाक में बंगाली समाज की महिलाओं ने मां को विदाई देने से पूर्व पारंपरिक तरीके से सिदूर खेला में भाग लिया। सिदूर खेलने समय महिलाओं ने शारीरिक दूरी का पालन किया। इसके अलावा काफी संख्या से लोग विसर्जन करने मुरादनगर गंगनहर भी पहुंचे। हालांकि दुर्गा पूजा पंडालों में किसी भी प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें