विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद: बेसमेंट में चल रहे अवैध हुक्का बार पर छापेमारी, पुलिस ने दबोचे चार युवक

Published: Fri, 09 Oct 2026 08:16 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 09 Oct 2026 08:17 AM (GMT+05:30)

गाजियाबाद के राजनगर में कविनगर पुलिस ने एस्टोरिया ब्लूबोर्ड के बेसमेंट में चल रहे एक अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ ...और पढ़ें

बेसमेंट में चल रहा था हुक्का बार

बेसमेंट में चल रहा था हुक्का बार

HighLights

  1. कविनगर पुलिस ने राजनगर में अवैध हुक्का बार पकड़ा

  2. मौके से चार लोग गिरफ्तार, मालिक चकमा देकर भागा

  3. सात हुक्के और फ्लेवर्ड तंबाकू पुलिस ने जब्त किया

जासं, गाजियाबाद। सेक्टर-3 राजनगर स्थित 'एस्टोरिया ब्लूबोर्ड' के बेसमेंट में अवैध रूप से चल रहे एक हुक्का बार का कविनगर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने मौके से हुक्का तैयार करने और परोसने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बार का मालिक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से सात हुक्के, फ्लेवर्ड तंबाकू, कोयले के डिब्बे सहित अन्य सामान भी बरामद हुए हैं।पुलिस के अनुसार गुरुवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एस्टोरिया ब्लूबोर्ड के बेसमेंट में हुक्का बार का संचालक अवैध रूप से ग्राहकों को हुक्का परोस रहा है।

इस सूचना के बाद जब पुलिस टीम बेसमेंट में पहुंची तो वहां कई लोग टेबल के आसपास बैठकर हुक्का पी रहे थे।

पुलिस ने मौके से 4 आरोपी गिरफ्तार किए

जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पूरे हॉल में घना धुआं फैला हुआ था और कई लोग टेबल के इर्द-गिर्द बैठकर हुक्का पी रहे थे। पुलिस की अचानक एंट्री से घबराकर कैफे संचालक तेजी से शोर मचाता हुआ बाहर की तरफ भागा, जिससे वहां मौजूद ग्राहकों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

इस भगदड़ का फायदा उठाकर कई ग्राहक मौके से रफूचक्कर हो गए। हालांकि, पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए हुक्का तैयार कर रहे और ग्राहकों को परोस रहे 4 आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने सबकुछ उगला

पुलिस द्वारा की गई सख्त पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यहां केवल हुक्का तैयार करने और ग्राहकों को परोसने की नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि पैसों का सारा लेन-देन, बिलिंग और हुक्का बार का मुख्य संचालन भागने वाला कैफे मालिक ही देखता था।

पकड़े गए चारों आरोपितों की पहचान मुकुल (निवासी नंदग्राम), मोहम्मद गुल्लू (निवासी पटेल नगर), दीपक कुमार (निवासी मालीवाड़ा) और देवेंद्र (निवासी मेरठ रोड, नंदग्राम) के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया है और फरार कैफे मालिक की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 यह भी पढ़ें- गाजियाबाद पुलिस का बड़ा फैसला, अब FIR दर्ज कराने से पहले PLV टेबल पर आएंगे दोनों पक्ष