इंस्टा पर दोस्ती, फिर कमरे पर मुलाकात... लोनी में 3 बच्चों की मां की ईंट से कुचलकर हत्या; दोनों दोस्त गिरफ्तार
लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की नाईपुरा कॉलोनी में इंटरनेट मीडिया पर बने दोस्तों से मिलने गई एक 28 वर्षीय महिला की दो दोस्तों ने ईंट से कुचलकर हत्या कर दी।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
संवाद सहयोगी, लोनी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की नाईपुरा कॉलोनी में इंटरनेट मीडिया पर बने दोस्त से मिलने उसके कमरे पर पहुंची महिला दो दोस्तों ने की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस की माने तो मृतका ने इंटरनेट मीडिया पर दोनों दोस्तों से दोस्ती कर रखी थी।
एक दोस्त से मिलने कमरे पर गई थी। जहां राज खुलने पर विवाद के बाद दोनों दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी। लोगाें ने दोनों आरोपितों को पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया । पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच में जुटी है।
जिला बुलंदशहर की रहने वाली 28 वर्षीय महिला अपने पति व तीन बच्चों के साथ लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती थी। दीपावली के चलते महिला का पति गांव गया हुआ है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि महिला ने इंटरनेट मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर दो युवकों से दोस्ती की थी।
दोनों युवक दोस्त थे
दोनों युवक आपस में दोस्त थे। दोनों नाईपुरा कॉलोनी स्थित एक मकान में किराए पर रहते थे। सोमवार शाम करीब नौ बजे महिला आर्यन नामक युवक से मिलने गई थी। तभी उसका दोस्त पिंटू भी वहा आ गया। जिसके बाद महिला, पिंटू और आर्यन के बीच विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों ने महिला के सिर पर ईंट से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपित वहां से फरार होने लगे लेकिन लोगों ने उन्हें पकड़ कर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
दोनों आरोपियों से की पूछताछ
सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के पति को घटना की जानकारी दे दी है। दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मौके पर पहुंचे डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया क प्रारंभिक पूछताछ में अवैध संबंध का मामला सामने आया है। मृतका के पति की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।