Move to Jagran APP

आरडीसी में प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा हुक्काबार

जिले में धड़ल्ले से हुक्का बार संचालित हो रहे हैं, हुक्काबारों में किशोरों की ¨जदगी से खिलवाड़ कर उन्हें नशा परोसा जा रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंग रही। कार्रवाई के नाम पर ट्रांस ¨हडन के एकाध हुक्काबार पर कार्रवाई कर प्रशासन मौन हो गया जबकि अभी भी बड़ी संख्या में संचालित हो रहे हुक्काबारों में नाबालिगों को नशा परोसा जा रहा है। प्रशासन को अपनी नाक के नीचे आरडीसी में चल रहे हुक्काबार दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसके चलते हुक्काबार संचालकों हौंसले बुलंद हैं और वह बेधड़क हुक्काबार चला रहे हैं। हाल में ही आरडीसी के हुक्काबार का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हुआ है । इसमें एक किशोरी हुक्का पीती हुई दिखाई दे रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 07:56 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 07:56 PM (IST)
आरडीसी में प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा हुक्काबार
आरडीसी में प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा हुक्काबार

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : जिले में धड़ल्ले से हुक्का बार संचालित हो रहे हैं, हुक्काबारों में किशोरों की ¨जदगी से खिलवाड़ कर उन्हें नशा परोसा जा रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंग रही। ट्रांस ¨हडन के एकाध हुक्काबार पर कार्रवाई कर प्रशासन मौन हो गया, जबकि अब भी बड़ी संख्या में संचालित हो रहे हुक्काबारों में नाबालिगों को नशा परोसा जा रहा है। प्रशासन को अपनी नाक के नीचे आरडीसी में चल रहे हुक्काबार दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसके चलते हुक्काबार संचालकों के हौंसले बुलंद हैं। हाल में ही आरडीसी के हुक्काबार का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हुआ है। इसमें एक किशोरी हुक्का पीती हुई दिखाई दे रही है।

loksabha election banner

वैसे तो ट्रांस ¨हडन के इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा, कौशांबी व राजेंद्र नगर समेत कविनगर और राजनगर आरडीसी में हुक्काबार संचालित हो रहे हैं। लेकिन देखा जाए तो कविनगर थाना क्षेत्र में हुक्काबारों की संख्या सबसे अधिक है। अकेले राजनगर आरडीसी में ही एक दर्जन से अधिक हुक्काबार चल रहे हैं जो युवाओं को नशा मुहैया करा रहे हैं। हुक्काबारों में खुलेआम किशोरों को नशा परोसा जा रहा है और उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके बावजूद पुलिस-प्रशासन हुक्काबार संचालकों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा। हाल में ही दैनिक जागरण के हुक्काबारों के खिलाफ एक समाचारीय अभियान चलाकर हुक्काबार संचालकों द्वारा की जा रही करामात को प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन की नींद टूटी और इंदिरापुरम क्षेत्र में कुछ हुक्काबारों पर कार्रवाई कर शांत बैठ गया। लेकिन पुलिस प्रशासन को राजनगर के हुक्काबार नजर नहीं आए। यह हालत तो तब है जबकि जिलाधिकारी और एसएसपी से लेकर तमाम आलाधिकारियों के आवास राजनगर में ही हैं।

हुक्काबार में अवैध गतिविधियों की जांच कराई जा रही है। मजिस्ट्रेट की टीम को इस कार्य में लगाया गया है। कुछ हुक्काबार पर हाल में कार्रवाई भी हुई है। शीघ्र ही अन्य हुक्काबारों पर कार्रवाई भी कराई जाएगी।

रितु माहेश्वरी, जिलाधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.